BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
21 hours ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
5 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 week ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
Advertisement

मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्ले स्कूल की तर्ज पर शिक्षित हो रहे हैं बच्चे

मनोरंजक तरीके से खेल-खेल में बच्चों को दी जा रही रही बुनियादी शिक्षा बच्चों के लिये आकर्षण का केंद्र साबित...

मनोरंजक तरीके से खेल-खेल में बच्चों को दी जा रही रही बुनियादी शिक्षा

बच्चों के लिये आकर्षण का केंद्र साबित हो रहा है मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र

अररिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा। आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिये अधिक रूचिकर व उपयोगी बनाने के उद्देश्य से जिले के चिह्नित आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इन केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने के साथ इसे आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है।

ताकि सहज अंदाज में बच्चों के शैक्षणिक कौशल का विकास संभव हो सके। मॉडल केंद्रों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग के माध्यम से गिनती, वर्णमाला, पशु-पंक्षियों के चित्र, कार्टून्स व मापतौल के चित्रों अंकन किया गया है। ताकि बच्चे खेल-खेल में नई जानकारियां हासिल कर सकें और उन्हें बुनियादी शिक्षा दी जा सके।

केंद्र के प्रति बढ़ा है बच्चों का रूझान

अररिया सदर प्रखंड के गैयारी पंचायत में संचालित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 110 की सेविका साहिना खातून बताती हैं कि मॉर्डन आंगनबाड़ी केंद्र बनने के बाद केंद्र के प्रति बच्चों का रूझान काफी बढ़ा है. पहले पोषक क्षेत्र के बच्चे केंद्र आने में कोई रूचि नहीं लेते थे.

लेकिन केंद्र में सुविधाओं के हुए विकास के बाद बच्चों की उपस्थिति में काफी सुधार हुआ है. केंद्र पर आने वाले बच्चे खेल-खेल में ही अपना पाठ याद करते हैं. केंद्र पर विद्युत सेवा, स्वच्छ पेयजल, शौचालय व डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को जरूरी जानकारी देते हुए उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर ध्यान दिया जाता है.

प्ले स्कूल की तर्ज पर उपलब्ध है जरूरी सुविधाएं

जिला पोषण समन्वयक कुणाल कुमार ने बताया कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र 06 साल से कम उम्र के बच्चों को बेहतर प्री स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिहाज से बेहद कारगर साबित हो रहा है. यहां बच्चों को प्ले स्कूल की तरह तमाम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध है.

इन केंद्रों पर बच्चों के लिये खेल से लेकर मनोरंजन तक के लिये जरूरी इंतजाम उपलब्ध हैं. केंद्र के माध्यम से शिशु व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, स्वास्थ्य, पोषण व प्री स्कूल से जुड़ी सेवा स्थानीय लोगों को सहजता पूर्वक उपलब्ध कराया जा रहा है.

खेल-खेल में नई जानकारी हासिल कर रहे हैं बच्चे

डीपीओ आईसीडीएस मंजूला व्यास ने बताया कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों पर खेल-खेल में बच्चे नई जानकारियों हासिल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में 10 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं.

जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक व अररिया में गैयारी व हडियाबाड़ा में दो मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किये जा रहे हैं. मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक प्ले स्कूल की तर्ज पर विकसित किया गया है. बच्चों को मनोरंजक तरीके से खेल-खेल में अध्ययन से जोड़ना इसका मुख्य उद्देश्य है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top