BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

शिक्षक दिवस पर एक शिक्षक व दो शिक्षिकाओं को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025

पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वंदना, अनीता और अश्विनी को सम्मानित किया गया चकिया/पटना। शिक्षक दिवस के अवसर...

पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वंदना, अनीता और अश्विनी को सम्मानित किया गया

चकिया/पटना। शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित भव्य समारोह में तीन शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। इनमें वंदना कुमारी, अनिता देवी और अश्विनी कुमार शामिल हैं। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज में शिक्षा की अलख जगाने के लिए दिया गया।

सम्मानित शिक्षकों की उपलब्धियां, वंदना कुमारी – नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, साहू टोला बांध निकट जमुनिया की प्रधान शिक्षिका वंदना कुमारी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास को अपना लक्ष्य बनाया है। वे विद्यार्थियों में सहयोग और अनुशासन की भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करती हैं।

विशेष रूप से छात्राओं के बीच वे मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के विषय में नियमित रूप से जानकारी देती हैं। उनकी यह पहल छात्राओं के आत्मविश्वास और स्वास्थ्य सुधार में मील का पत्थर साबित हो रही है। अनिता देवी – राजकीय मध्य विद्यालय, जमुनिया खास, घोड़ासहन की शिक्षिका अनिता देवी को उनके नवाचारी और व्यवहारिक शिक्षण पद्धति के लिए सम्मानित किया गया।

उन्हें “चलता-फिरता टीएलएम” (शैक्षिक सामग्री) कहा जाता है क्योंकि वे साधारण वस्तुओं और रोजमर्रा की चीजों का उपयोग करके कठिन विषयों को बच्चों के लिए आसान और रोचक बना देती हैं। उनके प्रयास से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति और शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अश्विनी कुमार – उच्च विद्यालय, सरोत्तर, केसरिया के शिक्षक अश्विनी कुमार को विद्यार्थियों में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के प्रति जिज्ञासा जगाने के लिए पुरस्कृत किया गया।

वे बच्चों को प्रयोगात्मक गतिविधियों से जोड़ते हैं और ग्रामीण क्षेत्र में रहते हुए भी उन्हें आधुनिक विज्ञान और तकनीक से परिचित कराने का निरंतर प्रयास करते हैं। उनके प्रयासों से कई छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। समारोह में प्रदेश भर से आए शिक्षकों, अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरित होकर शिक्षक समाज में ज्ञान और संस्कार की ज्योति जलाते हैं।”

राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने पर सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और सम्मान राशि प्रदान की गई।

सम्मान मिलने के बाद वंदना कुमारी ने कहा,
“यह पुरस्कार मेरे लिए प्रेरणा है। मेरा लक्ष्य बच्चों को न केवल पढ़ाना है, बल्कि उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाना है।”

अनिता देवी ने इसे अपने विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया, वहीं अश्विनी कुमार ने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा में और अधिक नवाचार करने की प्रेरणा देगा।

शिक्षक दिवस 2025 पर पटना में आयोजित यह समारोह न केवल सम्मानित शिक्षकों की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि यह पूरे समाज के लिए संदेश भी था कि शिक्षा ही वास्तविक बदलाव की कुंजी है। वंदना, अनीता और अश्विनी जैसे शिक्षक इस बात के उदाहरण हैं कि समर्पण, नवाचार और परिश्रम से शिक्षा की गुणवत्ता को नए आयाम दिए जा सकते हैं।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top