BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
4 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

एचआईवी संक्रमण के पश्चात शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है : डीआईएस

सिमरी प्रखंड के गंगौली में लोगों को किया गया एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूक आईसीटीसी मोबाइल कैंप में 163...

सिमरी प्रखंड के गंगौली में लोगों को किया गया एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूक

आईसीटीसी मोबाइल कैंप में 163 लोगों में की गई एचआईवी की जांच

बक्सर, 01 मार्च | जिले में एड्स नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को सिमरी प्रखंड के गंगौली गांव में आईसीटीसी मोबाइल कैंप लगाकर एचआईवी/ एड्स के बारे में प्रसार किया गया।

इस दौरान मोबाइल वैन के माध्यम से गांव के बीच माइकिंग की गई। जिसमें एक हजार से भी अधिक लोगों को एचआईवी व एड्स के संबंध में विस्तार से बताया किया। साथ ही, मोबाइल टीम ने गांव के 168 लोगों में एचआईवी की जांच भी की।

इस दौरान ग्रामीणों में मधुमेह और टीबी की भी जांच की गई। साथ ही, ग्रामीणों के बीच सामान्य बीमारियों की जांच करते हुए उन्हें दवाएं भी दी गई। इस कैंप में दर अस्पताल के डीआईएस शिव कृपाल दास, परामर्शी मनोज कुमार, लैब टेक्नीशियन अमित कुमार, अहाना के एफएलडब्ल्यू प्रकाश कुमार, टीआई एनजीओ के नरेन्द्र पांडेय, आरबीएसके सिमरी के डॉ. संतोष कुमार वर्मा, एसटीएस पिंकी कुमारी, सीएचओ चंद्रक्रांति गुप्ता, एएनएम कुमारी सुमन, रानी सिंह एवं आशा कार्यकर्ताएं मौजूद रही।

एचआईवी संक्रमण के बाद होता है एड्स

डीआईएस शिव कृपाल दास ने बताया कि एड्स एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जो मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु (एचआईवी) संक्रमण के बाद होती है। एचआईवी संक्रमण के पश्चात मानवीय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है। एड्स का पूर्ण रूप से उपचार अभी तक संभव नहीं हो सका है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति में एड्स की पहचान संभावित लक्षणों के दिखने के पश्चात ही हो पाती है।

एड्स के लक्षण दिखने में आठ से 10 वर्ष तक का समय लग सकता है। एचआईवी संक्रमण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को इस हद तक कम कर देता है कि इसके बाद शरीर अन्य संक्रमणों से लड़ पाने में अक्षम हो जाता है। एड्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को इतना दुष्प्रभावित कर देता है कि इस गंभीर बीमारी की रोकथाम या इसका उपचार करना आवश्यक हो जाता है।

1097 पर कॉल करके एड्स के बारे में ले सकते हैं जानकारी

सदर अस्पताल के डीआईएस शिव कृपाल दास ने बताया कि मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को एचआईवी के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा कोई भी 1097 पर कॉल करके एड्स बीमारी के बारे में सारी जानकारी नि:शुल्क प्राप्त की जा सकती है।

जिले में लोगों के इलाज के लिए एआरटी सेंटर का भी संचालन किया जा रहा है। जहां इसके उपचार के लिए खून जांच की सुविधा व दवा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जैसे महिलाओं में ल्यूकोरिया, पेडू में दर्द रहना व कमर दर्द तथा पुरुष व महिला के गुप्त अंगों पर छोटे-छोटे लाल दाने होना आदि लक्षण दिखाई दें तो हमें इसका उपचार कराना चाहिए।

गर्भवती होने का पता चलते ही एचआईवी व सिफलिस का टेस्ट करवाएं। अगर कोई गर्भवती महिला एचआईवी पॉजिटिव आ जाती हैं तो एआरटी शुरू करवा देनी चाहिए। जिससे बच्चे के अंदर एचआईवी वायरस फैलने की क्षमता बिल्कुल ना के बराबर हो जाती है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top