BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
5 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

दलित आरक्षण से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित समाज व सामाजिक संगठनों ने किया सड़क जाम, प्रशासन रहा मुस्तैद

डुमरांव. दलित आरक्षण से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित समाज व सामाजिक संगठनों के आह्वान पर बुधवार...

डुमरांव. दलित आरक्षण से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित समाज व सामाजिक संगठनों के आह्वान पर बुधवार को भारत बंद के समर्थन में भाकपा-माले के नेता कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर कर सक्रिय भूमिका निभाई.

भाकपा-माले नेताओं ने बंद को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के अनुसार दलित आरक्षण के बारे में कोई भी संशोधन संसद और राष्ट्रपति के अनुमोदन से ही संभव है. लेकिन क्रीमी लेयर और दलितों के भीतर वंचितों का पता लगाने की जिम्मेवारी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को दी है.

इसीलिए हमारी पार्टी सुप्रीम कोर्ट के इस असंवैधानिक फैसले का विरोध करती है. क्रीमी लेयर को चिन्हित करने का सुझाव भी दलित आरक्षण को खत्म करने की भाजपाई साजिश का ही हिस्सा है. दलित आरक्षण का आधार आर्थिक नहीं सामाजिक वंचना है, जो ऊंचे पदों पर जाने के बाद भी देखने को मिलता है.

देश के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति के साथ भी छुआछूत देखने को मिला है. कोटे के भीतर कोटा दलितों में फूट डालने, आपस में लड़वाने और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा की खातिर भाजपा के खिलाफ चल रहें, उनके एकताबद्ध संघर्ष को कमजोर करने की साजिश है.

एनडीए दलों के भीतर और देश में व्यापक विरोध के कारण भाजपा का केन्द्रीय मंत्रिमंडल क्रीमी लेयर लागू करने से पीछे हट गया है, लेकिन वह कोटा के भीतर कोटा पर मौन है.सामाजिक संगठनों द्वारा दलित आरक्षण के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आहूत भारत बंद का हमारी पार्टी समर्थन करती है.

दलितों के सबसे वंचित हिस्से को न्याय दिलाने के नाम पर आरक्षण के संवैधानिक आधार को कमजोर करना हमें मंजूर नही है. डुमरांव, ब्रह्मपुर, बक्सर, धनसोई में माले कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल किया और जुलूस निकाला. बंद को भाकपा-माले के डुमरांव प्रखंड सचिव कन्हैया पासवान, खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव नारायण दास, बक्सर प्रखंड सचिव नीरज कुमार, मनरूप पासवान, कन्हैया राम ने संबोधित किया.

भाकपा माले के स्टैंडिंग के नेता संजय शर्मा, ललन प्रसाद, ऐपवा नेत्री रेखा देवी, डुमरांव नगर सचिव कृष्णा राम, माले के वरिष्ठ नेता श्रीभगवान राम, छविनाथ पासवान सहित सैकड़ों नेताओं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से बंद को सफल कराने में सहयोग किया. प्रखंड के माले कमिटी के नेता बाबूलाल राम, इंकलाबी नौजवान सभा के नेता प्रभात, शैलेन्द्र पासवान ने आम जुलूस के द्वारा जाम का नेतृत्व किया.

जाम से लोग रहे परेशान

ईदगाह के समीप दलित आरक्षण से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित समाज व सामाजिक संगठनों ने ईदगाह मोड़ पर मुख्य सड़क को जाम किया. जिससे लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा. लंबी दूरी पैदल चलकर लोग अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे.

मुख्य सड़क जाम होने से चाणक्य कालोनी, जंगली नाथ शिव मंदिर रोड, इंटर कॉलेज व सुमित्रा महिला कालेज रोड में मुख्य सड़क जाम रहने से यह भी सड़क पर जाम का नजारा देखने को मिला. जान जोखिम में डालकर लोग अपने बाइक सड़क से जैसे तैसे पार करते देखा गया.

ईदगाह मोड़ के समीप जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली. दो बजे के बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया. इस दौरान अनुमंडल प्रशासन भारत बंद के दौरान गतिविधियों पर नज़र रखें हुए था.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top