BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

यूविन पोर्टल एवं टेली-मॉनिटरिंग सेल नियमित टीकाकरण आच्छादन एवं गुणवत्ता को कर रहा सुनिश्चित

कारगर साबित हुआ डिजिटल माईक्रोप्लान एवं एमसीपी कार्, राज्य में 260 आदर्श टीकाकरण केन्द्र व कॉर्नर संचालित 734 कोल्ड चेन...

कारगर साबित हुआ डिजिटल माईक्रोप्लान एवं एमसीपी कार्, राज्य में 260 आदर्श टीकाकरण केन्द्र व कॉर्नर संचालित

734 कोल्ड चेन नेटवर्क टीका की गुणवत्ता को कर रहा बेहतर, प्रभावी पर्यवेक्षण से विटामिन ए सिरप की हुई शत-प्रतिशत उपलब्धता

पटना। नियमित टीकाकरण शिशुओं को लगभग 12 तरह के जीवन घातक रोगों से सुरक्षित करता है। विश्व भर में प्रति वर्ष 35 से 50 लाख शिशुओं में डिप्थीरिया, इन्फ्लुएंजा, मीजिल्स, टेटनस जैसे रोगों से टीकाकरण सुरक्षा प्रदान करता है। वैश्विक स्तर पर लोक स्वास्थ्य की बुनियाद को मजबूत करने में नियमित टीकाकरण की अहम भूमिका मानी जाती है। इस दिशा में राज्य नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आच्छादन बढ़ाने के साथ इसकी गुणवत्ता को सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास भी किया जा रहा है।

राज्य में 260 आदर्श टीकाकरण केन्द्र व कॉर्नर संचालित

संजय कुमार सिंह, सचिव स्वास्थ्य सह कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने बताया कि नियमित टीकाकरण केंद्रों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए राज्य भर में 260 आदर्श टीकाकरण केंद्र एवं कार्नर स्थापित किए गए हैं। सभी आदर्श केन्द्रों को निजी अस्पतालों की तर्ज पर विकसित किया गया है। इन केन्द्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ चाइल्ड फ्रेंडली भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण सत्रों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राज्य स्तर पर स्थापित टेली-मॉनिटरिंग सेल अहम भूमिका निभा रहा है, बिहार की शिशु मृत्यु दर 2 अंक घटकर 27 हो गई है, जिसमें नियमित टीकाकरण का बेहतर आच्छादन भी एक बड़ा योगदान है।

यूविन पोर्टल एवं टेली-मॉनिटरिंग सेल प्रभावी

राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एन. के. सिन्हा ने बताया कि नियमित प्रतिरक्षण के आच्छादन एवं इसकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रभावी पर्यवेक्षण बहुत जरुरी है। इसे ध्यान में रखते हुए यूविन पोर्टल काफ़ी कारगर साबित हो रहा है। पोर्टल के माध्यम से कवरेज एवं टीकाकरण सत्रों की रियल टाइम जानकारी मिल रही है।

साथ ही इसकी सहायता से टीकाकरण के बाद शिशुओं में होने वाली किसी प्रकार की एडवर्स इफ़ेक्ट की मॉनिटरिंग एवं इसका शीघ्र समाधान करने में भी सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष से राज्य स्तर पर टेली- मॉनिटरिंग सेल प्रभावी तरीके से कार्य कर रहा है।

डॉ. सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर आयोजित टीकाकरण सत्रों के पर्यवेक्षण के लिए टेली-मॉनिटरिंग सेल रैंडम साईट पर कॉल करता है। कॉल के माध्यम से लाभुकों एवं सूक्ष्म कार्ययोजना की अद्यतन स्थिति का पता लगाया जाता है। साथ ही टेली-मॉनिटरिंग सेल वैक्सीन सप्लाई चेन को सुदृढ़ करने में भी सहायक है।

उन्होंने बताया कि राज्य में डिजिटल माइक्रोप्लान एवं डिजिटल एमसीपी (मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन) कार्ड के कारण भी सेशन साईट आयोजन योजना में सहूलियत हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में टीका संग्रहण की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए कुल 734 कोल्ड चेन नेटवर्क क्रियाशील है।

विटामिन ए सहित एमसीपी कार्ड की शत-प्रतिशत उपलब्धता हुई सुनिश्चित

प्रभावी टेली-मॉनिटरिंग सेल के कारण राज्य में विटामिन ए एवं एमसीपी कार्ड की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। टीकाकरण सत्रों पर पूर्व में विटामिन ए की उपलब्धता में 30% की कमी थी, जिसे दूर कर अब शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गयी है। वहीं एमसीपी कार्ड की पूर्व में 10% की अनुपलब्धता को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top