BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
4 days ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
2 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
3 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
4 weeks ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
4 weeks ago
Advertisement

पटना – आहार और पोषण पर ध्यान देकर करें टीबी से मुकाबला : विजय कुमार चौधरी  

लायंस इंटरनेशनल ने 203 टीबी मरीजों को गोद  संस्थान में टीबी मरीजों के उपचार एवं देखभाल के लिए समुचित इंतजाम-...

लायंस इंटरनेशनल ने 203 टीबी मरीजों को गोद 

संस्थान में टीबी मरीजों के उपचार एवं देखभाल के लिए समुचित इंतजाम- डॉ. बिंदे कुमार 

निक्षय मित्र योजना में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें लोग- डॉ. कुमारी गायत्री सिंह 

इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान के सभागार में हुआ समोराह का आयोजन 

पटना–  लायंस इंटरनेशनल जिला 322 इ द्वारा आज इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान के सभागार में 203 टीबी मरीजों को गोद लिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एवं अध्यक्षता बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की. इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा आहार और पोषण पर ध्यान देकर टीबी से मुकाबला और इसके दंश से सुअक्षित रहा जा सकता है.

उन्होंने कहा कि समुदाय के संभ्रांत एवं बौद्धिक रूप से दक्ष व्यक्तियों को आगे आकर यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम में टीबी मरीजों को गोद लेकर अपनी सहभागिता दिखानी चाहिए. मंत्री महोदय ने लायंस इंटरनेशनल जिला 322 इ की सराहना करते हुए कहा कि इससे और समाजसेवी संस्थान भी टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए आगे आयेंगे.

कार्यक्रम में उन्होंने टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण भी किया. टीबी चैंपियंस के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने उन्हें टीबी वारियर्स की उपाधि दी. उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत है. कार्यक्रम में आई.जी.आई.एम.एस के निदेशक प्रोफेसर डॉ. बिंदे कुमार, आर.एम.आर.आई के निदेशक डॉ.कृष्णा पांडेय, लायंस इंटरनेशनल जिला 322 इ के उपजिलापाल गनवंत मालिक,

जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. कुमारी गायत्री सिंह, जिला सिविल सर्जन डॉ. श्रवण कुमार, निदेशक, टीबीडीसी डॉ. रानू सिंह, टीबी मुक्त वाहिनी के राज्य संयोजक सुधेश्वर सिंह, डॉ. समरेंद्र कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष न्यूरोसर्जरी आई.जी.आई.एम.एस सहित संस्थान के चिकित्सक, लायंस इंटरनेशनल जिला 322 इ के सदस्य, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद रहे. 

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदे कुमार, निदेशक आई.जी.आई.एम.एस ने कहा कि समाज द्वारा टीबी मरीजों को कलंकित किया जाना और समुदाय से बहिष्कृत किया जाना यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम में सबसे बड़ा बाधक है. उन्होंने कहा कि संस्थान में टीबी मरीजों के उपचार एवं देखभाल के लिए समुचित इंतजाम है और एमडीआर टीबी के मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है. 

कार्यक्रम में अपने संबोधन में निदेशक, टीबीडीसी डॉ. रानू सिंह, ने कहा कि कमजोर प्रतिरोधक क्षमता और कुपोषण टीबी के प्रमुख कारण हैं और इसपर जागरूकता से ही लगाम लगायी जा सकती है. जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. कुमारी गायत्री सिंह ने कहा कि टीबी के जांच एवं उपचार की सुविधा सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध करायी जाती है. उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र योजना टीबी मरीजों के लिए वरदान है जिसमे उनके पोषण का ध्यान रखा जाता है. 

लायंस इंटरनेशनल जिला 322 इ के उपजिलापाल गनवंत मालिक ने कहा कि जागरूकता, सरकार के साथ जनहित कार्यों के लिए सरकार के साथ समंवय, सामुदायिक पोषण पर ध्यान देने जैसे कार्यों को संस्था संपादित कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लायंस इंटरनेशनल जिला 322 इ द्वारा आई.जी.आई.एम.एस को एक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जायेगा और भविष्य में संस्थान में आनेवाले मरीजों के परिजनों के लिए निशुल्क किचन की व्यवस्था भी की जाएगी. 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. समरेंद्र कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष न्यूरोसर्जरी आई.जी.आई.एम.एस एवं टीबी मुक्त वाहिनी के राज्य संयोजक सुधेश्वर सिंह द्वारा किया गया.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top