BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी) पर विधि व्यवस्था संधारण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने को लेकर डीएम ने की बैठक

बक्सर। जिला दण्डाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी) 2024 के अवसर पर विधि...

बक्सर। जिला दण्डाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी) 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में ब्रीफिंग की गई।

सभी प्रतिनियुक्त को-ऑडिनेटर, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल अपना प्रतिनियुक्त का स्थान दिनांक 13.02.2024 के अपराहन 02:00 बजे से दिनांक 16.02.2024 सरस्वती प्रतिमा विसर्जन अथवा स्थिति सामान्य होने तक प्रतिनियुक्त रहेंगे तथा सभी प्रकार की निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे एवं अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर स्थिति सामान्य रहने तक बने रहेंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण कर आश्वस्त हो लें कि दिनांक 13.02.2024 के अपराहन 02:00 बजे से प्रतिमा विसर्जन तक सभी प्रंतिनियुक्त को-ऑडिनेटर, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल अपने-अपने स्थान पर पहुँच चुके है अथवा नहीं।

को-ऑडिनेटर, दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को यह व्यक्तिगत जिम्मेवारी होगी कि वे अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सदभाव को बनाये रखने में तत्परता बरतेंगे तथा एक दूसरे के साथ निकट सम्पर्क रखेंगे ताकि विधि व्यवस्था बनी रहें।

वितन्तु पर्यवेक्षक/क्षेत्रीय निरीक्षक बिहार पुलिस रेडियों बक्सर को निदेश दिया गया कि वे जिला के सभी प्रतिष्ठानों के वितन्तु सेंटों को राउण्ड दी क्लॉक दिनांक 13.02.2024 से दिनांक 16.02.2024 तक चालू रखेंगे तथा आदेश निदेश को समय पर पास करायेंगे तथा प्राप्त करवायेंगे।

प्रभारी पदाधिकारी अग्निशमन बक्सर एवं डुमराँव अग्निशमन का एक-एक यूनिट सरस्वती पूजा के अवसर पर तैयारी हालत में मॉडल थाना बक्सर नगर तथा डुमराँव थाना पर प्रतिनियुक्त करेंगे एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एंव अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से प्राप्त दिशा निर्देशों के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र बक्सर बज्र वाहन के साथ आधा दंगा पार्टी की प्रतिनियुक्ति बक्सर नगर थाना एवं आधा दंगा पार्टी डुमराँव थाना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव के अधीन करेंगे जो निर्देशानुसार दिये गये कार्यों का संपादन करेगा।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं पुलिस निरीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी थानों पर शांति समिति की बैठक हो गई है।

अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एंव डुमराँव/कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निदेश दिया गया कि अपने क्षेत्रांतर्गत चिन्हित स्थलों पर प्रतिमा विसर्जन हेतु कृत्रिम पोखर की व्यवस्था एवं साफ-सफाई कराते हुए प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट का निर्धारण कर लेंगे जिससे विधि व्यवस्था के मद्देनजर पूर्व निर्धारित रास्तों से प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से हो सके।

डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत पूर्व में सभी मूर्तियों का विसर्जन छठिया पोखरा में किया जाता था। जिससे आस पास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन बक्सर ने डुमरांव में कृत्रिम तालाबों का निर्माण कराया है। जिसमें डुमराव अनुमंडल अंतर्गत सभी मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को पूर्व के भांति परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत मूर्ति विसर्जन हेतु चिन्हित स्थल के घाटों पर 03 फीट की गहराई पर हर 10-10 फीट की दूरी पर बाँस में लाल कपड़ा का झण्डा बधवाने के साथ फ्लैक्स बोर्ड पर आवश्यक सूचना लिखवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मूर्ति विसर्जन स्थल पर पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार, आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक, चौकीदार एवं अन्य प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया गया कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर किसी प्रकार के आपदा से निपटने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

सरस्वती पूजा 2024 के अवसर पर सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला आपदा शाखा के चिन्हित भवन में कार्यरत होगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्री शंशाक सिंह, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर एवं सुश्री शशि सिंह, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बक्सर रहेंगी।

अनुमण्डल दण्डाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सरस्वती पूजा का अंतिम प्रतिवेदन प्रतिमाओं की संख्या के साथ दिनांक 16.02.2024 तक निश्चित रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

धारा 107 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अधीन शरारती तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई की जाय। धारा 116 (3) दण्ड प्रक्रिया संहिता के अधीन बंध-पत्र भरवाया जाए तथा बंध-पत्र की राशि अधिक से अधिक हो ताकि इसका वास्तविक प्रभाव हो सकें।

कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल बक्सर यह सुनिश्चित करेंगे कि दिनांक 13.02.2024 से दिनांक 16.02.2024 मूर्ति विसर्जन समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति निरंतर बनी रहें एवं आवश्यकतानुसार अस्थायी अनुज्ञप्ति निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे।

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमण्डलीय अस्पताल में उपचार का प्रबंध करेंगे तथा अस्पताल में रोस्टर के अनुसार दिन/रात शल्य चिकित्सक आवश्यक दवाईयों एवं प्राथमिक उपचार का प्रबंध करेंगे। उक्त अवसर पर विशेष एहतियाती कार्रवाई की जाय एवं 24×7 एम्बुलेंस की सेवा उपलब्ध रखी जाय।

अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे एवं आवश्यकतानुसार विधि सम्मवत कार्रवाई करेंगे।

सरस्वती पूजा 2024 के अवसर पर दिनांक 13.02.2024 से दिनांक 16.02.2024 तक मूर्ति विसर्जन समाप्ति अथवा समाप्ति सामान्य होने तक बक्सर अनुमण्डल अंतर्गत अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे एवं प्रतिमा विसर्जन की तिथि को आवश्यकतानुसार को-ऑडिनेटर, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

सरस्वती पूजा 2024 के अवसर पर दिनांक 13.02.2024 से दिनांक 16.02.2024 तक मूर्ति विसर्जन समाप्ति अथवा समाप्ति सामान्य होने तक विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता बक्सर एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बक्सर रहेंगे।

सरस्वती पूजा 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु 120 स्टैटिक को-ऑडिनेटर, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, 27 सेक्टर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, 14 प्रतिबंधित स्थलों पर मूर्ति विसर्जन रोकने हेतु दण्डाधिकारी, को-ऑडिनेटर,

पुलिस पदाधिकारी एंव 08 नगर परिषद बक्सर के अंतर्गत चिन्हित स्थलों पर मूर्ति/प्रतिमा विसर्जन कराने एवं विधि व्यवस्था संधारण करने हेतु दण्डाधिकारी, को-ऑडिनेटर, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top