BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
7 days ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
4 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
2 months ago
Advertisement

2025 तक टीबी मुक्त बक्सर बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति पूरी तरह से प्रतिबद्ध

वर्ष 2024 के लिए बक्सर जिले में 4512 टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन का लक्ष्य निर्धारित सिविल सर्जन ने सभी प्रखंडों...

वर्ष 2024 के लिए बक्सर जिले में 4512 टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन का लक्ष्य निर्धारित

सिविल सर्जन ने सभी प्रखंडों के लिए लक्ष्य का किया निर्धारण, कहा एमओआईसी करेंगे अनुश्रवण

बक्सर, 03 जनवरी | प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन और इलाज में तेजी लाई गई है। ताकि, वर्ष 2025 तक बक्सर जिला समेत पूरे बिहार को टीबी से मुक्त किया जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पूरे विश्व में 2030 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन भारत सरकार ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश से 2025 तक की समय सीमा तय की है।

जिसे हर हाल में पूरा करने के लिए बक्सर जिला स्वास्थ्य समिति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने कहा कि जिन प्रखंडों में लक्ष्य के अनुरूप टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन नहीं किया है, वहां से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जिसके आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन कारणों और बाधाओं के कारण लक्ष्य की प्राप्ति नहीं की जा सकी। जिसके बाद उक्त चिह्नित कारणों का निष्पादन करते हुए ज्यादा ये ज्यादा लोगों में टीबी की जांच की जाएगी।

आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम का किया जा चुका है क्षमतावर्धन

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. पांडेय ने बताया कि प्रखंडों में पंचायतवार आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम का क्षमतावर्धन किया जा चुका है। जिसमें उन्हें टीबी के लक्षणों की पहचान, जांच व इलाज के साथ निगरानी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी है। साथ ही, उन्हें मिलने वाली प्रोत्साहन राशि तथा मरीजों को निक्षय पोषण राशि के संबंध में बताया गया है।

उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता टीबी के लक्षणों वाले मरीजों को जांच के लिए पीएचसी रेफर करेंगी। जिसमें रोग की पुष्टि होने पर उन्हें प्रथम सूचक के रूप में 500 रुपये की राशि भुगतान की जाती है। वहीं, निश्चय पोर्टल पर मरीजों का डाटा अपलोड होते ही पूरा इलाज उनके घर पर ही डॉट प्रोवाइडर के माध्यम से निःशुल्क किया जाता है। साथ ही, मरीजों को इलाज अवधि में प्रतिमाह 500 रुपये निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत उनके बैंक खाता में दी जाती है।

2023 में 75 प्रतिशत ही लक्ष्य हुआ हासिल

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2023 के लिए भारत सरकार के द्वारा 4500 टीबी मरीजों के नोटिफिशन करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें से 75 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल किया जा सका। सरकारी क्षेत्र की बात करें तो सभी सरकारी संस्थानों को मिलाकर कुल 1849 टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया गया।

वहीं, प्राइवेट संस्थानों के माध्यम से 1545 मरीजों का निक्षय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसको देखते हुए वर्ष 2024 के लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। इस साल सरकारी और प्राइवेट संस्थानों को मिलाकर कुल 4512 टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 2077728 जनसंख्या को आधार मान कर 69254 लोगों में टीबी जांच का लक्ष्य प्रखंडवार बांटा गया है। पूरे जिले में प्रतिमाह 5769 लोगों में टीबी की जांच की जाएगी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top