BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
3 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

शिवहर : माइक्रोफाइलेरिया रेट 1.3 सभी प्रखंडों में चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान 

एमडीए/आइडीए के पूर्व तैयारियों पर जिला टीओटी का हुआ आयोजन जनप्रतिनिधि व अन्य विभागों से सहयोग लेने की अपील शिवहर।...

एमडीए/आइडीए के पूर्व तैयारियों पर जिला टीओटी का हुआ आयोजन

जनप्रतिनिधि व अन्य विभागों से सहयोग लेने की अपील

शिवहर। दिसंबर में हुए नाइट ब्लड सर्वे के अनुसार जिले का माइक्रोफाइलेरिया रेट 1.3 है। नाईट ब्लड सर्वे में कुल 36 सौ लोगों की जांच की गयी, जिसमें 48 व्यक्ति माइक्रो फाइलेरिया से पॉजिटीव पाए गए। एक प्रतिशत से अधिक माइक्रोफाइलेरिया रेट के होने के कारण इस बार पूरे जिले में एमडीए/आइडीए अभियान चलेगा।

ये बातें मंगलवार को जिला ट्रेनिंग आफ ट्रेनर्स के प्रशिक्षण में जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सुरेश राम ने कही। प्रशिक्षण के दौरान डॉ सुरेश राम ने बताया  कि जिले के सभी प्रखंड में आगामी 10 फरवरी 2024 से अभियान का संचालन किया जाना है, लेकिन कार्यक्रम से संबंधित सूक्ष्म योजना को अभी तक जिला कार्यालय को नहीं भेजा गया है जो कि निन्दनीय है। अतः सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपने -अपने संस्थान का सुक्ष्म योजना तीन दिन के अंदर जिला कार्यालय को साझा करना सुनिश्चित करें।

सिविल सर्जन डॉ शैलेन्द्र कुमार झा ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीओ को नियत समय से जिला कार्यालय को सुक्ष्म योजना साझा करने का निर्देश दिया। साथ ही सुक्ष्म योजना को डिजिटल करने का निर्देश दिया गया। पिरामल फाउंडेशन के डीपीओ प्रभाकर कुमार ने कार्यक्रम से संबंधित सभी बारिकियों को विस्तार से प्रस्तुत किया साथ ही कार्यक्रम के दौरान उपयोग में आने बाले सभी रिपोर्टिंग फार्मेट पर विस्तार से चर्चा किया। 

प्रशिक्षण के दौरान डीएमसी पीसीआई अमित कुमार ने प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षुओं से सामाजिक जागरूकता पे चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधि, स्कूल, जीविका समूह तथा समाज कल्याण विभाग एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जागरुक करने अपील की।

ट्रिपल ड्रग थेरेपी का रखा तकनीकी पक्ष

प्रशिक्षण के दौरान डॉ सुरेश राम ने जिले में होने वाले ट्रिपल ड्रग थेरेपी में शामिल दवा आइवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल की खुराक और डोज पोल के बारे में विस्तार से बताया।

इसके अलावे डब्लूएचओ एसएमओ डॉ आनंद गौतम ने दवा खाने से इंकार करने वाले रिफ्यूजल को कैसे ब्रेक किया जाय के बारे में बताया। गर्भवती, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा नहीं देनी है।

प्रशिक्षण  के दौरान सिविल सर्जन डॉ शैलेन्द्र कुमार झा, जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सुरेश राम, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अरूण कुमार सिन्हा, डब्ल्यूएचओ के डॉ कुमार गौतम, पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार, पीसीआई के प्रतिनिधि अमित कुमार उपस्थित रहे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top