BREAKING NEWS
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित
No menu items available
BREAKING
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम
2 days ago
कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपर
2 days ago
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
4 days ago
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
1 week ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
2 weeks ago
Advertisement

भूमिहीनों के बीच डीएम ने वितरण किया बासगीत पर्चा

जमीन पाकर गदगद हुए भूमिहीन लाभुक, छुपा नहीं सके खुशी, आंखों से छलके आँसू खुद का आशियाना बनाने का सपना...

जमीन पाकर गदगद हुए भूमिहीन लाभुक, छुपा नहीं सके खुशी, आंखों से छलके आँसू

खुद का आशियाना बनाने का सपना लेने लगा मूर्त रूप, बसेरा-दो कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी ने भूमिहीनों दी ज़मीन

अब आपका भी अपना घर  होगा : जिलाधिकारी

बेतिया। बगहा अनुमंडल क्षेत्र के 80 भूमिहीन व्यक्तियों को आज अभियान बसेरा-02 अंतर्गत 5-5 डिसमिल वासभूमि पर्चा का वितरण किया गया। पर्चा वितरण का कार्यक्रम अनुमंडल सभागार, बगहा में सम्पन्न हुआ। पर्चा वितरण कार्यक्रम में माननीय सांसद, वाल्मीकिनगर, श्री सुनील कुमार, माननीय विधायक, वाल्मीकिनगर, श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह, माननीय विधान पार्षद, श्री भीष्म सहनी सम्मिलित हुए और भूमिहीन व्यक्तियों को पर्चा सौंपा।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अभियान बसेरा-2 के तहत पर्चा दिया गया। जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय ने उपस्थित भूमिहीन परिवारों और अन्य लोगों  को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग किसी न किसी वजह से भूमिहीन हैं, लाचार हैं, ख़ुद ज़मीन ख़रीद नहीं सकते उन्हें 3 से 5 डिसमील ज़मीन देने का प्रावधान है।

अगर सरकारी ज़मीन उपलब्ध नहीं है तो ख़रीद कर भी देने का प्रावधान है। जिलाधिकारी ने कहा की 80 भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए पर्चा दिया गया है। जमीन उपलब्ध होने के बाद घर बनाने के लिए राशि मुहैया कराई जाएगी। विभिन्न आवास योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाकर उन्हें अपना घर बनाने में जिला प्रशासन मदद करेगी। 

जिलाधिकारी ने योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि 1 अप्रैल 2023 से दूसरा चरण शुरू हुआ है। जिसमें 9500  भूमिहीन लोग चिन्हित किए गए हैं जिनके बीच ज़मीन का पर्चा वितरित होना है। उपस्थित भूमिहीनों के बीच भूमि वितरण के साथ दूसरे चरण की योजना की शुरुआत बगहा से हो चुकी है।

ग़रीब भूमिहीनों लोगों के पास ज़मीन न होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाता था। भूमि मिलने के बाद उन्हें इनका लाभ मिलेगा और अपने परिवार के साथ अपने घर में रहेंगे।  

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है। सभी लोगों का सहयोग इसमें मिला है।इसलिए यह सामूहिक सफलता है।

अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सब कुछ काफ़ी पारदर्शी है। जो यहाँ भी ऑनलाइन दिखाया जा सकता है।  दूर बैठा कोई चाहें तो ऑनलाइन सारे तथ्यों की जाँच कर सकता है। जियो टैगिंग की मदद से सब कुछ पारदर्शी तरीक़े से किया गया है। 

जिलाधिकारी से पर्चा प्राप्त होने के बाद सुभागी देवी ने कहा कि ज़मीन मिलने के बाद आज  काफ़ी गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। वहीं दूसरे लाभार्थी मीरा देवी ने कहा कि आज का दिन उनके लिए यादगार है। अपना ज़मीन होना समाज में मान-सम्मान दिलाता है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को आभार व्यक्त किया । 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा, सुश्री अंजेलिका कृति सहित बगहा अनुमंडल के सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top