BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
4 days ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
2 weeks ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
3 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

पंचायत को टीबी मुक्त करने के लिए सभी संभावित मरीजों की जांच जरूरी : डॉ. बाल कृष्ण मिश्र

यक्ष्मा विभाग के राज्य प्रोग्राम पदाधिकारी ने नदांव एचडब्ल्यूसी का किया निरीक्षण एचडब्ल्यूसी के एनक्वास सर्टिफिकेशन की तैयारी करने का...

यक्ष्मा विभाग के राज्य प्रोग्राम पदाधिकारी ने नदांव एचडब्ल्यूसी का किया निरीक्षण

एचडब्ल्यूसी के एनक्वास सर्टिफिकेशन की तैयारी करने का दिया दिशा-निर्देश

बक्सर, 03 जुलाई | जिले में स्थित आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास/एनक्यूएएस) सर्टिफिकेट दिलाने की तैयारी जोरों पर हैं। इस क्रम में यक्ष्मा विभाग के राज्य प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. बीके मिश्रा ने सदर प्रखंड अंतर्गत नदांव पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने एनक्वास की तैयारियों व प्रधानमंत्री टीबी मुक्त पंचायत के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

समीक्षा के बाद उन्होंने एचडब्ल्यूसी की सीएचओ प्रियंका कुमारी सिंह को निर्देश देते पंचायत अंतर्गत सभी आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से टीबी के लक्षण वाले मरीजों व संभावित मरीजों कह अनिवार्य रूप से जांच कराने पर जोर दिया। कहा कि जब तक पंचायत के सभी संभावित मरीजों की जांच नहीं हो जाती तब तक इसे टीबी मुक्त नहीं बनाया जा सकता। साथ ही, उन्होंने नदांव पंचायत में टीबी के इलाजरत मरीजों का फॉलोअप करने का निर्देश दिया।

स्पूटम कलेक्शन के दौरान ही मरीजों का क्यूआर कोड जेनरेट करें

डॉ. मिश्रा ने सीएचओ व आशा कार्यकर्ताओं को बताया कि राज्य में कोविड की तरह टीबी को जड़ से मिटाने के लिए हमें थ्री टी (ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट) की रणनीति पर फोकस किया जा रहा है। इस माध्यम से आसानी से टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जब जांच का दायरा बढ़ेगा, तो मरीजों के मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा टीबी के लक्षण वाले मरीजों को ट्रेस करते हुए उनका टेस्ट करना होगा। जिसके बाद टीबी के मरीजों का इलाज शुरू किया ट्रीटमेंट जा सकेगा। साथ ही, टीबी मरीजों का स्पूटम कलेक्शन के दौरान ही उनका क्यूआर कोड जनरेट किया जाए। जिससे टीबी की पुष्टि होने के बाद उनका रजिस्ट्रेशन व इलाज आसानी से शुरू हो सके।

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य

एसपीओ ने एनक्वास सर्टिफिकेशन की तैयारियों के संबंध पर चर्चा करते हुए बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और लोगों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपालब्ध कराने के लिए सरकार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए तैयार कर रही है। इस लिए सरकार के उद्देश्य को देखते हुए यहां पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

इसके लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों से संपर्क कर एचडब्ल्यूसी में सेवाओं औ सुविधाओं को सुदृढ़ करें। साथ ही, चेकलिस्ट के अनुसार दवाओं का पर्याप्त भंडारण किया जाए। ताकि, किसी भी मरीज को बाहर से दवाएं न खरीदनी पड़े। एसपी ने जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारियों को भी इससे संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान पिरामल इंडिया के अविनाश कुमार, कंसल्टेंट विनीता कुमारी, डीसीक्यूए रुचि कुमारी व बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह समेत आशा कार्यकर्ताएं मौजूद रही।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top