BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

सर्दियों में गर्भवती महिलाएं रखें सेहत का ख्याल, बच्चा भी रहेगा स्वस्थ

सर्दी के मौसम में थोड़ा बहुत प्रतिदिन करें योग, तबीयत खराब होने पर डाक्टर से जरूर लें सलाह डुमरांव. सर्दी...

सर्दी के मौसम में थोड़ा बहुत प्रतिदिन करें योग, तबीयत खराब होने पर डाक्टर से जरूर लें सलाह

डुमरांव. सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है. बहुत जरूरी है कि सर्दी में बीमारियों से बचने के लिए स्वयं का ख्याल रखा जाए. यदि आप गर्भवती हैं, तब तो प्रतिपल देखभाल करना बहुत जरूरी है. गर्भवती महिलाओं को खुद के साथ नन्ही जान का भी ख्याल रखना होता है. सर्दी के मौसम में यदि गर्भवती महिला को स्वस्थ रहना है, तो सबसे आवश्यक है कि वे अपनी जीवनशैली पर ध्यान दें. बहुत अधिक आवश्यकता होने पर घर से बाहर निकलें. कुछ महिला चिकित्सकों ने क्या बताया आइए जानते हैं, इस मौसम में वे कौनसी बाते हैं, जिनका गर्भवती महिलाओं ने ध्यान रखना चाहिए.

सर्दी के मौसम में थोड़ा बहुत प्रतिदिन करें योग:
डा. सुमित सौरभ ने बताया कि सर्दियों में शरीर में आलस्य बना रहता है और गर्भवती महिलाओं के साथ तो यह समस्या अधिक रहती हैै. इसलिए आप सर्दी के मौसम में थोड़ा बहुत योग जरूर करें. योग आपके और आपके बच्चें के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है. आसान आसनों का चयन करें और शरीर की क्षमता के अनुसार ही आसन करें. रोजाना योग करने से आप शरीर में गर्माहट महसूस करेंगी और गर्भ में पल रहें आपके बच्चें को भी ठंड या बाहर के बदलते मौसम का असर कम से कम होगा.  

गर्भवती महिला खुद को सर्दी से बचाएं:
डा. सजनी प्रिया कहती है कि यदि आपको ठंड नहीं भी लग रही है, तब भी सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें. गर्भवती महिला को खुद को सर्दी से बचाना इसलिए जरूरी हो जाता है, क्योंकि उनके गर्भ में बच्चा पल रहा होता है. जिस पर बाहर के बदलते मौसम का सीधा असर होता है. इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर गर्म कपड़े पहनें, जिससे कि बच्चें को ठंड का अहसास न हो. पांव में मोजे पहनकर रखें. घर में भी चप्पल पहनकर ही घूमें.

गर्भवती महिलाएं लें पौष्टिक आहार:
डा. प्रेमा कुमारी सर्दी में रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है. इसलिए बहुत जरूरी है कि गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में इस तरह का आहार शामिल करें जो कि रोग-प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित न करंे. शरीर में गर्माहट बनी रहंे, इसलिए केसर वाला दूध का सेवन करें. लहसून, पालक, हरी सब्जियों व फलों को अपनी डाइट में शामिल करें. विटामिन-सी को भी सेवन करते रहें. पीने के लिए गुनगुना पानी उपयोग करें.

त्वचा अधिक रूखी होने पर नारियल तेल का करें उपयोग
डा श्रूति प्रकाश कहती है कि सर्दियों में गर्भवती महिलाओं की त्वचा अधिक रूखी होती है. गर्भवती महिलाएं अधिक से अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करें. गर्म पानी से हाथ-पैरों को साफ करने के बाद हल्के हाथों से कोई अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं या फिर नारियल के तेल से भी मालिश कर सकते हैं. ऐसा करने से त्वचा में ज्यादा खिंचाव महसूस नहीं होगा.

डाक्टर से जरूर लें सलाह:
डा. सपना राय कहती है कि यदि आप गर्भवती हैं और आपको सर्दियों के मौसम में जुकाम, बुखार या कोई भी छोटी-मोटी बीमारी होती है, तो ऐसे में आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. किसी छोटी सी बीमारी का असर शिशु पर पड़ सकता है. इसलिए तुरंत चिकित्सक को दिखाएं. याद रखें कि आपको खुद के साथ शिशु के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना है.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top