BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 weeks ago
Advertisement

पटना – पोषण के बारे में जागरूकता और बढ़ाने की है जरुरत : मदन सहनी 

•राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ औपचारिक उद्घाटन  •समाज कल्याण मंत्री ने 9 पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया...

•राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ औपचारिक उद्घाटन 

•समाज कल्याण मंत्री ने 9 पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

•“सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत है इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की थीम

पटना– हर वर्ष सितंबर माह राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है. आज मंगलवार को इसकी औपचारिक शुरुआत समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी द्वारा किया गया. इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि पोषण माह के दौरान की जाने वाली गतिविधियों का पोषण ट्रैकर एप से अनुश्रवण नियमित रूप से किया जाता है.

पिछले वर्ष राज्य ने 1.67 करोड़ गतिविधियों को संपादित कर देश पेन प्रथम स्थान प्राप्त किया था. इस बार हमें प्रयास करना है कि हम पहले स्थान पर रहें और पहले और दुसरे राज्य में अंतर और बड़ा हो. समाज कल्याण मंत्री ने कहा मातृ, किशोरी एवं शिशु कुपोषण को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास एवं अन्तर्विभागीय सहयोग की जरुरत है. यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि कुपोषण के दंश से राज्य को मुक्त करें. 

प्रथम हजार दिन तय करते हैं सुपोषित एवं स्वस्थ जीवन की धुरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कौशल किशोर, निदेशक, आईसीडीएस ने कहा कि जीवन के प्रथम हजार दिन किसी भी मनुष्य के सुपोषित और स्वस्थ जीवन की नींव रखते हैं. सुपोषित माता एवं सुपोषित शिशु के स्वपन को साकार करने के लिए मातृ, किशोरी एवं शिशु पोषण एक समान रूप से महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि एनीमिया इसमें सबसे बड़ा बाधक है और हमें इसे दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरुरत है. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पोषण की शपथ भी दिलाई.

9 पोषण जागरूकता रथ किये गए रवाना

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री ने राज्य के 9 प्रमंडलों के लिए 9 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रथ समुदाय को ऑडियो विडियो के माध्यम से पोषम का संदेश देगा और लोगों को पोषण की महत्ता के बारे में जागरूक करेगा.    

ICDS कर्मियों का होगा नियमित क्षमतावार्धन

कार्यक्रम के अपने संबोधन में सचिव, समाज कल्याण विभाग, प्रेम सिंह मीना ने कहा कि बेहतर कार्यक्षमता एवं आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए आईसीडीएस कर्मियों  का नियमित क्षमतावार्धन किया जायेगा. इस दिशा में तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा कि पोषण माह के दौरान अभी तक 1.55 करोड़ गतिविधि आयोजित कर राज्य दुसरे स्थान पर काबिज है और पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही हम प्रथम स्थान प्राप्त कर लेंगे. 

बेहतर काम करने वाले कर्मियों किया गया पुरस्कृत

कार्यक्रम में पोषण माह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों एवं प्रखंडों के अधिकारीयों को समाज कल्याण मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया. पुरस्कृत किये गए जिलों में कटिहार, बक्सर एवं सारण शामिल रहे. वहीँ अति गंभीर कुपोषित बच्चों के बेहतर प्रबंधन के लिए भागलपुर, कटिहार एवं लखीसराय को भी पुरस्कृत किया गया. वहीँ पुरस्कृत किये गए प्रखंडों में मनसाही, कटिहार ग्रामीण, रामपुर, गृहपुरा एवं चौसा प्रखंड शामिल रहे.

साथ ही बेहतर कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. पोषण अभियान एवं पोषण के लिए बेहतर कार्य करने वाले सहयोगी विभागों जीविका, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के वरीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. 

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, सचिव, समाज कल्याण विभाग, प्रेम सिंह मीना, निदेशक, आईसीडीएस, डॉ. कौशल किशोर, जीविका के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यपालक निदेशक अलंकृता पांडेय, मध्यान भोजन के मिथिलेश मिश्रा के साथ सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि, पोषण अभियान की नोडल पदाधिकारी रिफत अंसारी, पोषण कंसलटेंट डॉ. मनोज सहित आईसीडीएस विभाग के अधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे. इस अवसर पर सहयोगी विभागों द्वारा स्टाल भी लगाये गए.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top