BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

उर्दू भाषा के संवर्धन हेतु कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरे का नगर भवन बक्सर में हुआ आयोजन

बक्सर। जिला प्रशासन, उर्दू निदेशालय बिहार, पटना एवं जिला उर्दू कोषांग, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार...

बक्सर। जिला प्रशासन, उर्दू निदेशालय बिहार, पटना एवं जिला उर्दू कोषांग, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन के उद्देश्य से कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरे का भव्य आयोजन आज दिनांक 27 फरवरी 2025 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा नगर भवन बक्सर में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि यह साहित्य, संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा की विशेषता यह है कि यह हिंदी, फ़ारसी, संस्कृत और अरबी भाषाओं के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसकी व्याकरण और मुहावरे हिंदी भाषा से इतने घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं कि उन्हें अलग करना कठिन हो जाता है।

जिला पदाधिकारी बक्सर ने उर्दू साहित्य की समृद्ध परंपरा पर भी चर्चा की और कहा कि मुनशी प्रेमचंद, कृशन चंदर, राजेंद्र सिंह बेदी, पंडित रतननाथ सरशार, जगन्नाथ आज़ाद, फिराक़ गोरखपुरी और गोपीचंद नारंग जैसे महान साहित्यकारों ने उर्दू साहित्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उप विकास आयुक्त महेंद्र पाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस आयोजन की सफलता की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भाषाई एवं सांस्कृतिक समृद्धि के लिए आवश्यक हैं।‌ जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर ने अपने संबोधन में कहा कि उर्दू एक ऐसी भाषा है जो दिलों को जोड़ती है। इसकी अपनी अलग पहचान है और इसमें कोमलता, मिठास एवं गहराई है, जो इसे दुनिया की सबसे प्रभावशाली भाषाओं में शामिल करती है।

बक्सर नगर परिषद अध्यक्ष ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ दीं और कार्यक्रम की सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन उर्दू भाषा की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद अमानुल्लाह, उर्दू अनुवादक, जिला उर्दू भाषा कोषांग एवं मोहम्मद जहांगीर अंसारी, उर्दू अनुवादक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों ने उर्दू भाषा के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर एवं नगर परिषद अध्यक्ष उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top