BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों की होगी माइन 2.1 पोर्टेबल एक्स रे मशीन से जाँच 

अब 1 मिनट से भी कम समय में होगी मशीन से टीबी स्क्रीनिंग  पूर्वी चम्पारण, दरभंगा जिले से शुरू होगी...

अब 1 मिनट से भी कम समय में होगी मशीन से टीबी स्क्रीनिंग 

पूर्वी चम्पारण, दरभंगा जिले से शुरू होगी माइन 2.1 टीबी स्क्रीनिंग 

मोतिहारी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत राज्य के टीबी मरीजों की खोज में प्रगति लाने के लिए माइन 2.1 पोर्टेबल एक्स रे मशीन से शरीर में छिपे हुए टीबी का पता आसानी से लगाया जाएगा। माइन 2.1 पोर्टेबल एक्स रे मशीन की खासियत है कि इससे स्क्रीनिंग करने के लिए मरीजों को अस्पताल के चक्कर नहीं काटने होंगे। यह कहीं भी उठाकर आसानी से लेकर जा सकते हैं।

इसका रेडिएशन का स्तर पुराने मशीन की अपेक्षा काफ़ी कम है। 2 माइन 2.1 पोर्टेबल एक्स रे मशीन पूर्वी चम्पारण जिले को प्राप्त हुए हैं। जिसको लेकर एक्स रे टेक्निशियन को दिल्ली से आए हुए लैब इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी एवं क्लिंटन फाउंडेशन के द्वारा प्रशिक्षण कराया जा रहा है। क्लिंटन फाउंडेशन के प्रशिक्षक ने बताया कि यह माइन 2.1पोर्टेबल एक्स रे मशीन लैब इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा भारत सरकार को अभी तक मात्र 50 उपलब्ध कराया गया है।

वहीं वर्ल्ड विजन संस्था के जिला प्रतिनिधि रामजनम सिंह ने बताया कि मशीन के साथ ही इसका रिपोर्ट भी आसानी से मोबाइल पर उपलब्ध हो जाता है। इसको लेकर भी लैपटॉप में सॉफ्टवेयर इंस्टलेशन किया जा रहा है। साथ ही इसका ट्रायल होने के बाद नए साल में यह आम जनता के बीच आकर टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग करेगी और यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा। 

मेडिकल कैंप लगवाकर होगी मरीजों की जाँच

जिले के यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया कि 2 माइन 2.1पोर्टेबल एक्स रे मशीन पूर्वी चंपारण को मिला है। उन्होंने बताया कि यह राज्य का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पोर्टेबल एक्स-रे मशीन है। जो C19 प्रोजेक्ट के तहत भारत सरकार के द्वारा मुहैया कराई गई है।

इससे जिले के ग्रामीण कस्बे के लोगों को जो किसी कारणवश ज्यादा दूर अस्पताल जाकर इलाज नहीं करा सकते उन लोगों को घर के आसपास, सामुदायिक क्षेत्र में ही मेडिकल कैंप लगाकर आशा, स्वास्थ्य कर्मियों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निः शुल्क टीबी की जाँच कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस मशीन का लाभ जिले के लोगों को होगा। प्रशिक्षण के मौके पर राज्य एवं केन्द्र से आए पदाधिकारियों में डॉ परिनीति दास, शाश्वत श्रीवास्तव, अमरजीत प्रभाकर, रितेश मिश्रा, मोहन कुमार सिंह, सुशांत झा मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top