BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

क्षेत्र के किसानों को मलई बराज परियोजना से नए साल में मिलेगा पानी

केसठ/नावानगर से गिरीश कुमार द्विवेदी की रिर्पोट : नए साल में क्षेत्र के किसानों के लिए मलई बराज से पानी...

केसठ/नावानगर से गिरीश कुमार द्विवेदी की रिर्पोट :

नए साल में क्षेत्र के किसानों के लिए मलई बराज से पानी मिलने लगेगा. आगामी 2024 साल किसानों के लिए खुशहाली लेकर आएगा. लंबे समय से अधर में लटकी मलई बराज परियोजना का काम पूर्ण कर लिया गया है .अगले साल इसे पूरा होने की उम्मीद है.इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के दर्जनों गांवों के खेतों में फसल लहलहाएगी. मलई बराज परियोजना अब तक अधर में ही लटकी रही.

लगभग 58.25 करोड़ की लागत से काम शुरू होने के बाद डिजाइन में दोष के कारण एक बार पूरा बना-बनाया पाया धंस गया था.इसके वजह से विगत तीन-चार वर्षों तक काम लटका रहा.मलई बराज परियोजना का काम नए सिरे से शुरू किया गया. निर्माण कंपनी पुराने पिलर और गलत निर्माण को तोड़ कर दुबारा नए सिरे से उसे तैयार किया है.

दूसरे चरण की स्वीकृत राशि भी 58.25 करोड़ ही रखी गई .क्षेत्र में फसल के सिचाई की जरूरत को देखते हुए 1986 में राज्य की तत्कालीन सरकार ने सिचाई प्रमंडल नावानगर की स्थापना की थी. तब लाखों रुपए की लागत से मलई बराज का निर्माण कार्य शुरू भी कराया गया था.परंतु राजनीतिक एवं सामाजिक कारणों से परियोजना का काम बंद हो गया था.

इसके बाद 2012 में मुख्यमंत्री की पहल पर दुबारा यह काम शुरू हुआ.मलई बराज के बनने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसानों को फायदा होगा. नावानगर प्रखंड के रूपसागर गांव के पास बनने वाले इस बराज से बक्सर, रोहतास व भोजपुर के हजारों एकड़ भूमि की प्यास बुझाने की योजना है. कैमूर पहाड़ के मंजर कुंड झील से निकलने वाली कांव नदी के पानी को बराज के माध्यम से डुमरांव रजवाहा को 110 व भोजपुर नहर को 90 क्यूसेक पानी देने की योजना है.

इससे पानी मिलने से बक्सर, भोजपुर व रोहतास जिलों के किसानों को सूखे की समस्या से निजात मिल जाएगी. खेतों में फसल लहलहा उठेंगी.मलई बराज परियोजना को चालू कराने को लेकर विगत कई बार क्षेत्र के किसानों ने धरना प्रदर्शन, आंदोलन व पैदल मार्च किया. लेकिन किसानों के मेहनत का परिणाम नए साल में मिलने वाला है.

किसान सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि यदि मलई बराज योजना चालू हो जाता है, तो यह क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगा. वही सूखे की समस्या दूर हो जाएगी. क्षेत्र के सैकड़ो एकड़ खेतों की सिंचाई की सुविधा मिलेगी. वही मलई बराज के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि मलई बराज योजना का काम पूर्ण कर लिया गया है.

रोहतास जिले के किसानों ने गार्ड वॉल बनाने को लेकर मांग किया है. जिसके कारण अब तक पानी नहीं छोड़ा जा रहा है. उन्होंने बताया कि रोहतास जिले की किसानों की मांग पर गार्ड वॉल बनाने को लेकर प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top