BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

पटना कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने आयोजित किया विकसित भारत @2047 कार्यक्रम

पटना. विकसित भारत @ 2047 के तहत आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की शृंखला में पटना कॉलेज में आज शिक्षक-छात्र संवाद आयोजित...


पटना. विकसित भारत @ 2047 के तहत आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की शृंखला में पटना कॉलेज में आज शिक्षक-छात्र संवाद आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज के प्राचार्य समेत सभी शिक्षक शामिल हुए। 80 से ज्यादा उपस्थित विद्यार्थियों के बीच में नोडल अधिकारी अविनाश कुमार ने सबसे पहले विषय-प्रवर्तन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि 25 वर्षो बाद का भारत वैसा ही होगा, जैसा आज के नौजवान उसे बनाना चाहते हैं।

यह जरूरी नहीं कि समाज की दशा और दिशा बदलनेवाले विचार बड़े-बड़े संस्थानों से ही आयें, ये विचार समाज के किसी कोने या हाशिये पर खड़े लोगों के बीच भी पनप सकते हैं। मसलन- वायुरहित अन्तरिक्ष या चाँद पर लिखने का काम साधारण पेंसिल से किया जा सकता है, यह विचार रूसी स्कूल के एक साधारण विद्यार्थी का था, जबकि इस काम के लिए नासा ने 12 अरब $ खर्च किए थे।

जरूरत इस बात की है कि शिक्षण-संस्थानों के विद्यार्थियों में मौजूद विचारों को देश के शीर्ष-स्तर तक पहुँचने का अवसर दिया जाय। इसी उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। डॉ मायानन्द का कहना था कि अंग्रेजों द्वारा सत्ता हथियाने से पहले तक भारत विकसित ही था और दुनिया की जीडीपी का एक-तिहाई यहीं से आती थी।

अब हमारी कोशिश यही होनी चाहिए कि भारत अपनी पुरानी विकसित अवस्था को यथाशीघ्र प्राप्त करे। प्रो संजय कुमार सिन्हा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अपने चारों ओर की छोटी-छोटी बातों- साफ-सफाई, समय पर पढ़ाई करना, सार्वजनिक सुविधाओं का संतुलित इस्तेमाल करना- का ध्यान रखे बिना विकसित भारत नहीं बनाया जा सकता है। प्रो दास ने कहा कि मनरेगा की शुरुआत के समय दावा किया गया था कि भारत से गरीबी छूमंतर हो जाएगी, पर गरीबी बदस्तूर जारी है।

कुछ लोगों को अमीर बनाकर भारत को विकसित नहीं बनाया जा सकता है। डॉ ऋचा ने विकसित भारत के लिए लैंगिक भेद-भाव की समाप्ति को विकसित भारत के निर्माण की पूर्व-शर्त बताया। डॉ सिद्धार्थ ने अपनी बात रखते हुए 1991 में बजट-भाषण प्रस्तुत करते हुए तत्कालीन वित्तमंत्री और भारत में उदारीकरण के प्रणेता डॉ मनमोहन सिंह के वक्तव्य का हवाला दिया कि जिस विचार का समय आ चुका है, उसे दुनिया की कोई ताक़त नहीं रोक सकती है।

उनका कहना था कि विकसित भारत में मानवीय और नैतिक मूल्यों का भी भरपूर समावेश होना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो तरुण कुमार ने बेहद सारगर्भित तरीके से और गागर में सागर भरते हुए कहा विकास को पाश्चात्य देशों की भाँति सिर्फ आर्थिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। भारत को विकास का एक नया मॉडल और नई संकल्पना प्रस्तुत करनी चाहिए जिसमें पर्यावरणीय और मानवीय मूल्य केंद्र में हो।

विकास के सामाजिक, राजनीतिक और बौद्धिक पहलुओं पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। 2047 के विकसित भारत की तस्वीर खींचते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत में भय और विद्वेष की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हर किसी को अपनी बात रखने के पहले डर का अहसास नहीं हो, गलत को गलत और सही को सही कहने का विश्वास रहना चाहिए।

दुनिया में भारत का नाम इसके धनाढ्यों के चलते नहीं बल्कि वाल्मीकि, व्यास, कबीर और गाँधी की वजह से है। कार्यक्रम में डॉ नकी अहमद जॉन, डॉ नीतीश कुमार विमल, डॉ मायानन्द, डॉ प्रेमशंकर झा, डॉ चन्दन कुमार चंचल, डॉ वाल्मीकि और कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की ओर से सुलेखा, कुशाग्र मानस, पार्थिव और अन्य कई छात्रों ने अपने विचार रखे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top