BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बलिया के जनेश्वर मिश्रा सेतु से सीधे जुड़ेगा डुमरांव, 58 किलोमीटर की दूरी 26 में सिमटेगी

बलिया के साथ छपरा, सिवान और गोपालगंज की यात्रा होगी आसान डुमरांव. डुमरांव के लोगों का वर्षो का सपना अब...

बलिया के साथ छपरा, सिवान और गोपालगंज की यात्रा होगी आसान

डुमरांव. डुमरांव के लोगों का वर्षो का सपना अब साकार होने वाला है. क्योकि डुमरांव से बलिया सीधे संपर्क पथ को मंजूरी मिल चुकी है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बलिया जनेश्वर मिश्रा सेतु को डुमरांव एनएच 120 से जोड़ने को लेकर  कवायद शुरू हो चुकी है. जिससे डुमरांव से बलिया भाया बक्सर के 58 किलोमीटर की यात्रा 26 किलोमीटर में सिमट जाएगी.

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रायल द्वारा डीपीआर तैयार करने के लिए निविदा निकाली थी. चयन लगभग दिसंबर माह में होने की उम्मीद है. इसके निर्माण होने से व्यापारिक गतिविधियां मजबूत होने के साथ स्थानीय व्यवसाईयों को एक नया बाजार भी मिलेगा.

डीपीआर तैयार करने वाली चयनित एजेंसी तीन माह के भीतर सड़क निर्माण का भूखंड व सड़क का स्वरूप तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने के बाद विभाग द्वारा जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी.

इसके बाद धरातल पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. बलिया से सटे गंगा के शिवरामपुर घाट पर वर्ष 2015 में जनेश्वर मिश्र के नाम से सेतु बनाने का शिलान्यास हुआ. कुल प्राक्कलित राशि 03 अरब 99 करोड़ रुपये कि राशि खर्च कर 2019 में जनेश्वर मिश्रा सेतु का निर्माण किया गया.

पुल निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही इसे डुमरांव के एनएच 120 से जोड़े जाने की मांग जारी थी. इससे दियारांचल के लोगों को सहूलियत होने के साथ बक्सर भरौली गंगा पुल पर वाहनों का दबाव कम होगा.

पुल के इस पार यूपी की सीमा में एप्रोच रोड का पक्कीकरण हो चुका है, जबकि उस पार अप्रोच रोड का निर्माण होना अभी बाकि है. इस परियोजना से एक तरफ दियरांचल में जहां सिर्फ यातयात न सुगम होगा, बल्कि नए रोजगारों के सृजन होंगे.

जानकारी के अनुसार डीपीआर तैयार होने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लंबित नही हुई तो 2025 के जून माह तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा. ऐसे लगभग कार्य शुरू होने में अभी एक से डेढ़ साल तक का वक्त लग सकता है.

इस मांग को लेकर डुमरांव के लोग प्रयासरत थे. इस संबंध में मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र के माध्यम से वस्तु स्थिति से अवगत कराया था. परियोजना को लेकर एनएच के केंद्रीय टीम के साथ बैठक में एनएच 120 को बलिया के जनेश्वर मिश्रा सेतु तक विस्तार करने का अनुरोध किया था, जिसमें केंद्रीय सचिव द्वारा मंत्रालय स्तर से इस संबंध में उचित फैसला लेने का अनुरोध किया था.

योजना स्वीकृति के साथ ही रोहतास, औरंगाबाद और डुमरांव के लोगों को बलिया के साथ छपरा, गोपालगंज व सिवान की यात्रा काफी आसान हो जाएगी. वहीं बुधवार को चक्की मंें पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव ने इस सेतू को लेकर चर्चा की.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top