BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 week ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
1 week ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

राज्य स्तरीय निपुण TLM मेला 2.0 में बक्सर के शिक्षकों की शानदार उपलब्धि

पटना। बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा SCERT, पटना में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय निपुण TLM (Teaching Learning Material) मेला...

पटना। बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा SCERT, पटना में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय निपुण TLM (Teaching Learning Material) मेला 2.0 का भव्य आयोजन 8 एवं 9 अप्रैल को हुआ। इस आयोजन में राज्य भर के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया और अपनी नवाचारी सोच एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले में शिक्षकों द्वारा बनाए गए TLM स्टॉलों का अवलोकन स्वयं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया। उन्होंने शिक्षकों की क्रिएटिविटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मेला शिक्षण प्रक्रिया में नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए TLM न केवल शिक्षण को सरल और प्रभावशाली बनाएंगे, बल्कि विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ को भी मजबूती देंगे। बच्चे इन सामग्रियों के माध्यम से खेल-खेल में विषय वस्तु को समझ सकेंगे, जिससे उनका शैक्षणिक अनुभव अधिक आनंददायक और प्रभावी होगा। प्रत्येक TLM को संबंधित कक्षा के पाठ्यक्रम के अधिगम प्रतिफलों के आधार पर तैयार किया गया था, जो इसकी प्रासंगिकता और गुणवत्ता को दर्शाता है।

मेले के दूसरे दिन निर्णायक मंडल में शामिल विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों ने सभी स्टॉलों का गहन मूल्यांकन किया। मूल्यांकन जिलावार और विषयवार किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, उर्दू एवं पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। हिंदी में 6, अंग्रेजी में 6, गणित में 8, उर्दू में 3 तथा पर्यावरण अध्ययन में 7 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा सभी प्रतिभागी शिक्षकों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर बक्सर जिले के शिक्षकों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पर्यावरण अध्ययन विषय में बक्सर जिले की शिवानी यादव, मध्य विद्यालय मंगोलपुर, इटाढ़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं हिंदी विषय में दुर्ग मांगे उपाध्याय प्राथमिक विद्यालय विट्ठलपुर, प्रखंड बक्सर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले की रचनात्मक शिक्षण परंपरा को एक नई ऊंचाई दी।

TLM मेला 2.0 न केवल एक प्रदर्शनी था, बल्कि यह शिक्षकों के नवाचारों को पहचानने और साझा करने का एक सशक्त मंच भी बना। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारे शिक्षक यदि सही दिशा और मंच प्राप्त करें, तो वे शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top