BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

शिवहर : नुक्कड़ नाटक के जरिए नवजात देखभाल का सिखाया तरीका

सदर अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन अस्पताल की एएनएम ने किया जागरूक शिवहर। नुक्कड़...

सदर अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

अस्पताल की एएनएम ने किया जागरूक

शिवहर। नुक्कड़ नाटक के जरिए मनोरंजन तो हम सब ने देखा और सुना है। सदर अस्पताल में पहली बार नुक्कड़ नाटक के जरिए नवजात की देखभाल और शिशु मृत्यु दर के बारे में बतायी गयी। इसमें एक और नया अध्याय सदर अस्पताल में काम करने वाली एएनएम की जोड़ी। जिन्होंने अपने अभिनय और संवाद से हर दर्शक के मन में अपनी बात सफलतापूर्वक पहुंचायी। सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में हुए नुक्कड़ “नवजात बचाओ देश बढ़ाओ, देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण कराओ” का आयोजन पीरामल फाउंडेशन की तरफ से किया गया।

नुक्कड़ के माध्यम से दर्शकों को बताया गया कि  मां बच्चे के देखभाल की बेहतर सुविधा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध निःशुल्क उपलब्ध है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने पर इलाज, दवा, रहना, खाना और फ्री एम्बुलेंस की सुविधा के साथ प्रसव कराने पर 1400 रुपए देने का प्रावधान है। अस्पताल के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि एएनएम के प्राचार्य अनुराधा कुमारी एवं पीरामल फाउंडेशन के तत्वाधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया और अस्पताल में आए हुए मरीजों को शिशु मृत्यु दर के बारे में जागरूक किया गया।

एएनएम प्राचार्य अनुराधा कुमारी ने बताया है कि मौजूदा समय में बिहार में शिशु मृत्यु दर 19 प्रति 1 हजार जीवित जन्म पर है। बिहार में शिशु मृत्यु दर अभी मानक से पीछे हैं। वहीं यहां गरीबी, अशिक्षा और लैंगिक असमानता के कारण बच्चों के पालन पोषण में कुछ कमियां रह जाती हैं। 6 माह तक शिशु को बेहतर देखभाल के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह मनाया जाता है।

पिरामल के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि बिहार में प्रतिवर्ष लगभग 31 लाख शिशु का जन्म होता है। इसमें से 84000 शिशु अपना पहला जन्मदिन मनाने से पहले ही मर जाते हैं, वहीं इनमें से  78% शिशु एक महीने भी नहीं जी पाते। नुक्कड़ में एएनएम निशा, सपना, खुशी, सोनी, श्वेता, नाजिया, निभा, श्वेता रानी, रंजना ने अहम रोल अदा किए।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top