BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

बेतिया : एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण 

डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से एनीमिया जांच की विधि पर दिया गया प्रशिक्षण बेतिया। एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर जिले के...

डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से एनीमिया जांच की विधि पर दिया गया प्रशिक्षण

बेतिया। एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर जिले के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के  ठकराहां, पिपरासी, मधुबनी, बगहा-1, बगहा-2, लौरिया, नरकटियागंज, रामनगर, मैनाटांड़, सिकटा, मझौलिया, नौतन, बैरिया, चनपटिया, बेतिया, योगापट्टी एवं गौनाहा के चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, एएनएम व अन्य 

स्वास्थ्यकर्मियों को जीएनएम स्कूल बेतिया में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से एनीमिया की जांच की विधि बताई जा रही है। ताकि एनीमिया के रोगियों की शीघ्र और सटीक जांच की जा सके।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि डिजिटल हिमोग्लोबीनोमीटर मशीन से एक मिनट से भी कम समय में खून में एचबी प्रतिशत की मात्रा का पता चल जाएगा। जिससे खून की कमी से जूझते मरीजों की पहचान में आसानी होगी। सीएस ने कहा कि मातृ मृत्यु का एक प्रमुख कारण एनीमिया होता है जिसे सही समय पर पहचान कर मृत्यु के संभावित कारण को कम किया जा सकता है। 

रक्त की कमी होने पर आयरन की गोली का सेवन जरूरी

डीसीएम राजेश कुमार ने कहा कि किशोरावस्था के दौरान बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शरीर में उचित मात्रा में रक्त होनी चाहिए। किशोरियों में खून की कमी भविष्य में सुरक्षित मातृत्व के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली दी जाती है।

रक्त की कमी होने पर आयरन की गोली का सेवन करना चाहिए। साथ ही संतुलित आहार में फल, हरी सब्जिया, दूध, मांस, मछली आदि का सेवन करना चाहिए।  प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे, डीआईओ डॉ अवधेश कुमार सिंह, अनुश्रवण पदाधिकारी विनय कुमार सिंह, डीसीएम राजेश कुमार, आरबीएसके डीसी रंजन कुमार मिश्रा, एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मी मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top