BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
6 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
7 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

डेंगू के लक्षण वाले मरीजों को सदर अस्पातल करें रेफर : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन ने प्राइवेट नर्सिंग होम्स के संचालकों के साथ की बैठक डेंगू के बचाव को लेकर लोगों को जागरूक...

सिविल सर्जन ने प्राइवेट नर्सिंग होम्स के संचालकों के साथ की बैठक

डेंगू के बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने का दिया निर्देश

बक्सर, 19 अक्टूबर | जिले में बारिश का मौसम लगभग खत्म हो चुका है। लेकिन अभी भी डेंगू की संभावना खत्म नहीं हुई है। जिसको लेकर डेंगू व मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों के प्रकोप से सभी को चिंताजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इनसे निपटने के लिए अलर्ट मोड में है।

लेकिन विभाग की एक तरफ़ा मुहिम तब तक कारगर नहीं हो सकती जब तक समुदाय भी डेंगू के लक्षणों और इससे बचाव के प्रति जागरूक और सतर्क न हो जाये। फिलवक्त डेंगू व मलेरिया प्रसार का मुख्य कारण है बरसात के बाद होना वाला जलजमाव। जिसमेंं मच्छरों के पनपने के लिए माकूल माहौल मिल जाता है।

ऐसे में डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने और डेंगू के इलाज को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद सिन्हा ने प्राइवेट नर्सिंग होम्स के संचालकों के साथ बैठक की। जिसमें एसीएमओ ने जिले के सदर अस्पताल में डेंगू मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जानकारी दी।

सदर अस्पताल में है इलाज की सारी व्यवस्था

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने नर्सिंग होम संचालकों को बताया कि डेंगू मरीजों का सदर अस्पातल में नि:शुल्क इलाज किया जाता है। पिछले दो माह में डेंगू से ग्रसित 41 मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें घर भेजा गया। उन्होंने सभी नर्सिंग होम के संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी मरीज यदि डेंगू के लक्षणों के साथ उनके पास आता है तो उसे सदर अस्पताल तत्काल रेफर करें।

ताकि, चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका इलाज ससमय किया जा सके। साथ ही, इस कदम से डेंगू से होने वाली मौतों की रोकथाम की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सभी नर्सिंग होम्स में डेंगू और अन्य मच्छर जनित रोगों की जांच, इलाज और से संबंधित जानकारी वाला पोस्टर लगाएं। ताकि, लोगों को जागरूक किया जा सके।

डेंगू से बचाव के लिए साफ- सफाई एवं जागरूकता जरूरी

जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार राजीव कुमार ने कहा कि डेंगू मच्छर जनित रोग है, जो एक गंभीर बीमारी की श्रेणी में आता है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को साफ- सफाई एवं जागरूकता जरूरी है। फिलहाल जिले के कुछ प्रखंडों में डेंगू के मामले ज्यादा आए। जिस पर नियंत्रण कर लिया गया है। इसलिए डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है।

स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में सभी नर्सिंग होम्स का सहयोग अपेक्षित है। जिले के सभी पंचायतों और वार्डों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाये गए हैं ताकि डेंगू के मरीजों का समुचित उपचार किया जा सके। डेंगू के मच्छर खासकर इसी मौसम में ज्यादा पनपते हैं और दिन के समय काटते हैं। जिससे बचाव की जानकारी आप सभी भी अपने क्लिनिक में आने वाले लोगों को दें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top