BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : डिप्थेरिया, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी से बच्चों के बचाव को हो रहा है नियमित टीकाकरण

सभी स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनबाड़ी केंद्र पर हो रहा है टीकाकरण  मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत भी बच्चों को टीका...

सभी स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनबाड़ी केंद्र पर हो रहा है टीकाकरण 

मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत भी बच्चों को टीका लगाया जाता है

बेतिया। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्र के साथ ही सेशन साइटों पर अभियान चलाकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा 0-5 वर्ष तक के बच्चों को डिप्थेरिया, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए नियमित टीकाकरण कराया जा रहा है।

टीकाकरण के सम्बन्ध में जिले के सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने कहा कि शिशु के स्वस्थ शरीर एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए समय पर नियमित टीकाकरण जरूरी है। वहीं डीआईओ अवधेश सिंह ने बताया कि बच्चों का डिप्थेरिया, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी, टेटनेस, पोलियो, टीबी व खसरा जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। 

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित टीकाकरण की व्यवस्था

बेतिया, सिकटा, रामनगर, योगापट्टी, गौनाहा के धंनौजी, नौतन के आंगनबाड़ी संख्या 126 में नियमित टीकाकरण एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के सहयोग से किया जा रहा है। इस दौरान शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटामिन ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी के टीके लगाए जा रहे हैं।

डीआईओ ने कहा कि नियमित टीकाकरण का उद्देश्य शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के अनुसार जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रशिक्षित नर्स के द्वारा नियमित टीकाकरण अभियान संचालित किया जाता है। जो पूर्णतः निःशुल्क होता है। वहीं टीकाकरण साइटों का निरीक्षण भी विभागीय टीम के द्वारा किया जाता है।

सरकार द्वारा मिशन इंद्रधनुष अभियान के जरिए भी बच्चों को टीका लगाया जाता है। मिशन इंद्रधनुष अभियान में नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टीडी-1, टीडी-2 व बूस्टर टीडी के टीके लगाए गए। 1469 सत्रों पर अभियान चलाकर जिले के 12562 बच्चे एवं 2937 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण हेतु लक्षित किया गया था। 

सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण

सिविल सर्जन ने कहा कि बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिये टीकाकरण बेहद जरूरी होता है। इसे अवश्य कराना चाहिए। जिले के सभी प्रखंडों में जागरूक करते हुए प्रचार- प्रसार कर बच्चों का टीकाकरण कराया जा रहा है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top