BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : सरकारी अस्पताल में इलाज कराकर टीबी मुक्त हुए मरीज 

पूरी दवा का सेवन कर टीबी को दे सकते हैं मात- प्रशांत कुमार  टीबी मुक्त होने पर प्रमाण-पत्र देकर टीबी...

पूरी दवा का सेवन कर टीबी को दे सकते हैं मात- प्रशांत कुमार 

टीबी मुक्त होने पर प्रमाण-पत्र देकर टीबी चैम्पियन के रूप में चयनित किया गया 

बेतिया. अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में टीबी के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से केयर एंड सपोर्ट ग्रुप की मासिक बैठक आयोजित हुई। यह स्वास्थ्य विभाग एवं केएचपीटी द्वारा आयोजित की गईं. जिसमें टीबी मरीजों को दवा सेवन के दौरान हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार व एसटीएस रजनीश कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पताल में टीबी की निःशुल्क जाँच व दवा उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि कई लोग इलाज कराकर टीबी से ठीक भी हो रहे हैं.

डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि टीबी मरीजों को नियमित दवा सेवन करने की सलाह दी गयी है. उन्हें बताया गया कि टीबी की दवाओं को बीच में छोड़ने पर मरीजों में एमडीआर टीबी होने का खतरा बढ़ जाता है. इससे मरीजों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन परेशानियों से बचने के लिए टीबी की दवा सही समय पर खाएं. पूरा कोर्स करें। ऐसा करने पर टीबी मुक्त हो सकते हैं. 

टीबी मरीजों को निक्षय पोषण राशि खाते में भेजी जाती है

एसटीएलएस उपेन्द्र कुमार ने बताया कि भारत सरकार टीबी मरीज को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपए मरीज के खाता में भेजती है। ताकि टीबी मरीज नियमित दवा सेवन करने के साथ – साथ प्रोटीन युक्त भोजन जैसे – दाल, अंडा, पनीर, सोयाबीन, ड्राई फ्रूट्स, हरे पत्तेदार सब्जियों की सेवन करे। इससे टीबी बीमारी को हराने में जल्दी मदद मिलेगी। 

टीबी मुक्त होने पर मिला प्रमाण पत्र

सामुदायिक समन्वयक अन्नु कुमारी ने बताया कि उपचार पूर्ण हुए टीबी मरीजों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रशांत कुमार के द्वारा टीबी मुक्त प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही इन्हें टीबी चैम्पियन के रूप में चयनित कर टीबी के लक्षण व इलाज के बारे में लोगों को जागरूक करने का सुझाव दिया गया। वहीं टीबी चैंपियनों ने कहा कि जानकारी देकर अपने आस- पड़ोस, गांव के लोगों को जागरूक कर सुरक्षित करेंगे। 

टीबी बीमारी के लक्षण

दो सप्ताह से अधिक खांसी, बलगम में खून आना, सीने में दर्द एवं सांस फूलना, रात में पसीना आना, भूख में कमी, वजन घटना, थकान होना आदि है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top