BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
11 hours ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
5 days ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
6 days ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
Advertisement

कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपर

100% परिणाम से विद्यालय में खुशी की लहर डुमरांव। कैम्ब्रिज स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय...

100% परिणाम से विद्यालय में खुशी की लहर

डुमरांव। कैम्ब्रिज स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियाँ हासिल कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। मेधावी छात्रों ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर शानदार परिणाम प्रस्तुत किया है।

इस वर्ष की परीक्षा में दीप्ति चौहान ने 95.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत स्थापित किया है। द्वितीय स्थान पर संस्कार कुमार ने 95% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि कुशाग्र मिश्रा ने 94% अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सुमित कुमार (93.80%), अदिति कुमारी (93.40%), अभिषेक कुमार (92.80%), एनी सिंह (92.40%), शौर्य प्रकाश (91.60%), प्रकाश पांडेय (91.20%), लव कुमार (91.00%) एवं आदित्य कुमार पाल (90.20%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। संस्कृत विषय में संस्कार कुमार एवं एनी सिंह ने शत-प्रतिशत (100) अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। अंग्रेज़ी में कुशाग्र मिश्रा ने 99 अंक, गणित में दीप्ति चौहान ने 96 अंक, विज्ञान में संस्कार कुमार ने 97 अंक तथा सामाजिक विज्ञान में दीप्ति चौहान ने 98 अंक प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

विद्यालय के चेयरमैन श्री टी. एन. चौबे ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा, जो संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजिब प्रधान ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है, जिसमें विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग भी शामिल है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top