BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
5 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

सुमित्रा महिला महाविद्यालय में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डुमरांव. सुमित्रा महिला महाविद्यालय सभागार में महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ शोभा सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं...

डुमरांव. सुमित्रा महिला महाविद्यालय सभागार में महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ शोभा सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं हिंदी की महत्ता को प्रतिष्ठित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग के शिक्षक एवं छात्राओं के अतिरिक्त महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं ने भाग लिया। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हिन्दी बोली जाने वाली विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है।

अपने दिल और मन की बात अगर किसी भाषा मे सहजता से कही जा सकती है तो वह हिन्दी है। हिंदी विभाग के डॉ मनोज कुमार ने कहा कि हिंदी न केवल भारत बल्कि विश्व के बहुत सारे देशों में भी अपना पाँव पसार चुकी है। प्रो शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि “निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति के मूल”। डॉ सुभाष ने कहा कि “राष्ट पिता महात्मा गाँधी ने हिंदी को जनमानस की भाषा कहा था”।

आज भारत ही नही बल्कि अमेरिका जैसे देश मे भी लगभग 150 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों में हिंदी का पठन-पाठन हो रहा है। अंत मे अध्यक्षीय भाषण में डॉ शोभा सिंह ने छात्राओं को हिंदी की महत्ता बताते हुए कहा कि यह केवल हमारी मातृभाषा या राष्ट्र भाषा ही नही बल्कि यह राश्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक भी है।इस अवसर पर प्रो श्रीकांत सिंह, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, प्रो दिनेश सिंह, प्रो मणिकांत कुमार, मिथलेश कुमार, उमाशंकर उपाध्याय,पवन सिंह आदि उपस्थित थे

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top