BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
3 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
3 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

महारानी उषारानी बालिका मध्य विद्यालय में समारोह पूर्वक रोचक और ज्ञानवर्धक ढंग से मनाया गया शिक्षक दिवस

डुमरांव. शिक्षक दिवस पर सभी स्कूलों में शिक्षक दिवस को काफी समारोह पूर्वक मनाया गया। इसमें से राजगढ़ अवस्थित महारानी...

डुमरांव. शिक्षक दिवस पर सभी स्कूलों में शिक्षक दिवस को काफी समारोह पूर्वक मनाया गया। इसमें से राजगढ़ अवस्थित महारानी उषारानी बालिका मध्य विद्यालय की बच्चियों ने योग्य और अनुभव शिक्षकों के निर्देशन में इस समारोह को काफी यादगार रोचक और ज्ञानवर्धक बना दिया। शिक्षक दिवस को सभी शिक्षकों ने अपनी तत्परता के साथ-साथ अनोखे ढंग से और ज्ञानवर्धक बनाने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ी।

विद्यालय में पद स्थापित वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती गीता कुमारी देवी के सफल मार्गदर्शन, सभी शिक्षकों के सहयोग और उनके अनुसार छात्रों के क्रियान्वयन के फलस्वरुप यह समारोह काफी अद्भुत बन गया। इसके एक दिन पूर्व सभी शिक्षकों ने अपने पूर्व के बिताए गए अनुभवों और उनके अपने विद्यार्थी काल में मनाए गए शिक्षक दिवस के तरीको के बारे में अपनी अपनी बातें कही।

गीता कुमारी देवी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए यह बताया कि पहले शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें एक टिकट खरीदना होता था जिसकी राशि को शिक्षा विभाग को जमा की जाती थी। वही राशि जरूरतमंद शिक्षकों को सहयोग के तौर पर प्रदान की जाती थी ताकि वे इसका सदुपयोग कर अपने जीवन को आसान कर सकें। विद्यालय की एक अन्य शिक्षिका शीला कुमारी ने बताया कि इस दिवस पर विद्यार्थियों को शिक्षक और शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में पढ़ाने की जिम्मेवारी दी जाती थी। जिसे वह काफी तन्मयता से पूरा करते थे।

उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए इसकी अनेक बातों को बताया कि किस तरीके से उन्होंने अपने सहपाठियो को पढ़ाकर अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस किया था । इसी क्रम में विद्यालय की आरती कुमारी ने बताया कि उनके विद्यार्थी काल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया किया जाता था जिसमें सभी विद्यार्थी सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन को आधार मानते हुए, उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सादे वेशभूषा में उनकी तरह टोपी पहनते थे और रोल प्ले करते थे।

जिससे उनके जीवन के कार्यो को आकर्षक ढंग से समझने में काफी आसानी होती थी। इन्हीं सभी अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए पूरे विद्यालय परिवार ने यह निर्णय लिया कि हम लोग इस वर्ष शिक्षक दिवस को पारंपरिक तरीके से मनाएंगे और ज्यादा से ज्यादा कोशिश करेंगे कि उनके जीवन को समझा जाए उनके शिक्षाओं को अपने जीवन में ग्रहण किया जाए। उनके कदमों पर चलते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाया जाए।

इस तैयारी में विद्यालय की सभी शिक्षकों ने सहयोग किया जिसमें सविता सिंह ,चंचल कुमारी, दिव्यांशु कुमार, उपेंद्र कुमार दुबे और आज के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्लिम अंसारी के साथ-साथ मोहम्मद सज्जाद अंसारी, शीला कुमारी, कांति कुमारी, अनीता चौबे ,रेखा कुमारी आकांक्षा कुमारी ने अपने भरपूर सहयोग द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। सब ने अपने-अपने अनुभवों और सृजनशीलता के द्वारा इसको यादगार बनाने की कोशिश की।

कार्यक्रम की शुरुआत वरीय शिक्षिका श्रीमती गीता कुमारी देवी ने फीता काटकर किया। विदित हो कि इसी साल 31 दिसंबर को वो सेवानिवृत हो रही हैं तो उनकी इस अंतिम शिक्षक दिवस को यादगार बनाने की पूरे विद्यालय परिवार ने भरपूर कोशिश की थी। इस मनाने के पीछे विशेष बात यही थी कि लगभग सारी बच्चियों ने श्री राधा कृष्ण के पथ कदमों पर चलते हुए उनके जैसे टोपी पहनकर उनका सम्मान प्रदान किया।

सब ने यह निर्णय लिया कि उनके सादा जीवन उच्च विचार के कदमों पर चलते हुए अपने जीवन में सर्वोच्च शिखर को प्राप्त करेंगे और पूरे विद्यालय सहित पूरे समाज को गौरवान्वित करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बछिया द्वारा राधा कृष्ण के टोपी को पहनना था इस कार्यक्रम में इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता प्रिंटिंग प्रतियोगिता और रोल प्ले प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसको सभी वर्ग की बच्चियों ने अपने की जान लगाकर जीवंत बना दिया। दिवस के इस अवसर पर सभी बच्चियों ने अपने क्लास को काफी आकर्षक ढंग से सजाया और अपने पूरे मनोयोग के साथ अपने सारे शिक्षकों का सम्मान किया।

इस अवसर पर उन्होंने अपने सनातन परंपरा का पालन करते हुए शिक्षकों को फूल अर्पित किया, उनकी आरती उतारी और मिष्ठान का भोग कराया।ऐसा अद्भुत मिसाल वास्तव में दर्शनीय था। सभी शिक्षक और शिक्षिकाएँ विद्यार्थियों के इस भावनात्मक समर्पण और उनके इस कार्यों से काफी आह्लादित हुए।

सभी शिक्षकों औऱ शिक्षिकाओं ने अपने पूरे मनोयोग के साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी बच्चियों को प्रोजेक्ट आधारित विज्ञान की शिक्षा देने के अलावा सभी विषयों को रोचक और ज्ञानवर्धक तरीके से पढ़ाने का प्रण लिया। विद्यालय की नवपदस्थापित विज्ञान शिक्षिका आकांक्षा कुमारी ने उनके DIET में हाल में ही हुए प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा के महत्व को बताते हुए इसको अविलंब लागू करने का आश्वासन दिया।

विद्यालय के अन्य शिक्षकों में दिव्यांशु कुमार, पूनम कुमारी, शिल्पी कुमारी ने भी छात्रों के इस अप्रतिम प्रेम और स्नेह को देखते हुए अपनी जिम्मेवारियों को पूरे मनोयोग के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रण लिया कि हम अपने अथक प्रयास और मेहनत के बल पर इस विद्यालय की बच्चियों को पूरे डुमराँव नगर में नंबर वन की श्रेणी में लाने का भरसक प्रयास करेंगे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top