BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
14 hours ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

गहमर में जुटे देशभर के साहित्यकार व कला प्रेमी, 11वें गोपालराम गहमरी साहित्य व कला महोत्सव का भव्य शुभारंभ

पुस्तक प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी और पुस्तकों के विमोचन के साथ साहित्य-संस्कृति का संगम गहमर। सैनिकों की उर्वरा भूमि गहमर में...

पुस्तक प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी और पुस्तकों के विमोचन के साथ साहित्य-संस्कृति का संगम

गहमर। सैनिकों की उर्वरा भूमि गहमर में 11वें गोपालराम गहमरी साहित्य व कला महोत्सव का शुभारंभ भव्य और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, कलाकारों और कला प्रेमियों ने सहभागिता कर गहमर को साहित्यिक चेतना का केंद्र बना दिया। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन गहमर ग्राम प्रधान द्वारा मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

उद्घाटन अवसर पर महोत्सव परिसर में लगी पुस्तक प्रदर्शनी का भी उन्होंने अवलोकन किया। इस दौरान साहित्य, कला और संस्कृति के प्रति गहरी रुचि देखने को मिली। आयोजक अखंड गहमरी ने बताया कि महोत्सव को विभिन्न सत्रों में विभाजित कर आयोजित किया गया, जिससे सभी साहित्यकारों और कलाकारों को अपनी बात रखने का अवसर मिल सके।

प्रथम सत्र : स्वागत और उद्घाटन

प्रथम सत्र में देशभर से पधारे साहित्यकारों और कलाकारों का स्वागत किया गया तथा महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन हुआ। इस सत्र में साहित्य और कला के महत्व पर चर्चा हुई और गहमर की साहित्यिक परंपरा को याद किया गया।

द्वितीय सत्र : परिचय और कला साधना

भोजनोपरांत आयोजित दूसरे सत्र में सभी साहित्यकारों और कलाकारों ने अपना परिचय देते हुए अपनी कला साधना, लेखन शैली और रचनात्मक यात्रा के अनुभव साझा किए। इस सत्र में विभिन्न विधाओं—कविता, कहानी, संगीत, चित्रकला और फोटोग्राफी—पर सार्थक संवाद हुआ।

तृतीय सत्र : ‘मन की बात’ और विचार गोष्ठी

तीसरे चरण में “मन की बात” सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें साहित्यकारों ने हृदय के उद्गार व्यक्त किए। धर्मेंद्र गहमरी ने बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित दिनचर्या पर प्रकाश डाला। मैहर से पधारी रश्मि श्रीवास्तव ‘योग रश्मि’ ने शिक्षा नीतियों में हो रहे बदलावों को बच्चों के हित के विपरीत बताया। मंजू श्रीवास्तव ने फोटोग्राफी की विशेष तकनीकों और उसके महत्व पर विचार रखे।

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित संजय मैथिल ने जीवन में संगीत और संगति के महत्व को रेखांकित किया। हाथरस की महिला किसान एवं साहित्यकार संतोष शर्मा ‘शान’ ने कहा कि परिवार संभालते हुए किसान जीवन और साहित्य लेखन करना आसान नहीं, लेकिन नारी में निर्माण और विनाश—दोनों की शक्ति है। ज्योति किरण रतन के सशक्त मंच संचालन में श्री पाल शर्मा ने सर्वहितकारी लेखनी पर जोर दिया।

भगवती प्रसाद मिश्र ‘बेधड़क’, नंदलाल त्रिपाठी, डॉ. प्रेम शंकर द्विवेदी ‘भास्कर’, प्राची खंडेलवाल ने जीवन में धन संचय के महत्व पर विचार रखे। डॉ. नवीन मौर्या ‘फायर बनारसी’ ने चिकित्सकीय मनमानी पर सवाल उठाए। कौशल किशोर, ज्योति कुशवाहा, विनय दूबे, रमा शुक्ला ‘सखी’, सुनील दत्त मिश्र, कमलेंद्र शुक्ल ‘दुर्वासा’, ओमजी मिश्र सहित अनेक साहित्यकारों ने भी अपने विचार साझा किए।

सायंकालीन सत्र : पुस्तकों का विमोचन

सायंकालीन सत्र में साहित्यिक गरिमा के बीच कई पुस्तकों का विमोचन किया गया। इनमें भगवती प्रसाद मिश्र ‘बेधड़क’ की “बेधड़क हुंडलियां”, अखंड गहमरी की “मन का मुसाफिर”, शिवानंद चौबे की “गीताभावानुवाद”, प्रतिमा की “नव पल्लव : एक नया सवेरा” तथा डॉ. प्रेम शंकर द्विवेदी ‘भास्कर’ (जौनपुर) की पुस्तक “साक्षी” शामिल रहीं। महोत्सव ने गहमर को एक बार फिर साहित्य और कला की राष्ट्रीय पहचान दिलाते हुए रचनात्मक संवाद का सशक्त मंच प्रदान किया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top