BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
3 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

विद्यालय से जुड़ाव की अनोखी कहानी : जब बच्चों ने महसूस किया ‘हमारे लिए भी है स्कूल’

— प्रियंका मौर्य, शिक्षिका, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, नगवामैदो, महाराजगंज महाराजगंज। विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं होता, यह बच्चों...

— प्रियंका मौर्य, शिक्षिका, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, नगवामैदो, महाराजगंज

महाराजगंज। विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं होता, यह बच्चों के लिए एक ऐसा परिवेश बन सकता है जहाँ वे अपनेपन, सुरक्षा और विकास का अनुभव करते हैं। हमारे इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, नगवामैदो, महाराजगंज में भी कुछ ऐसी ही कहानी शुरू हुई।

शुरुआत में हमारे विद्यालय के बाहर कुछ बच्चे रोज़ गेट की खिड़कियों से झांकते थे। वे देखना चाहते थे कि स्कूल के भीतर क्या होता है, कैसे बच्चे पढ़ते हैं, क्या खेलते हैं। उनके चेहरे पर उत्सुकता तो थी, लेकिन कहीं एक झिझक भी थी—शायद यह जगह हमारे लिए नहीं है।

एक दिन सहज ही उनसे पूछा गया, “क्या तुम स्कूल में पढ़ना चाहोगे?” शुरू में उनके मन में संकोच था। उन्हें लगा कि शायद स्कूल सिर्फ ‘कुछ खास’ बच्चों के लिए है। लेकिन जैसे-जैसे हमने उनसे संवाद करना शुरू किया, उन्हें स्कूल की गतिविधियों में रुचि आने लगी। वे समझने लगे कि यह स्थान उनके लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण और खुला है।

धीरे-धीरे जब वे स्कूल आने लगे, तो उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक दिखने लगी। उन्होंने महसूस किया कि स्कूल में कोई ऐसा है जो उन्हें समझता है, उनके मन की बात सुनता है। जब यह एहसास गहराया, तो वे न सिर्फ नियमित रूप से स्कूल आने लगे, बल्कि हर गतिविधि में आगे बढ़कर भाग लेने लगे।

आज वही बच्चे एक दिन भी अनुपस्थित नहीं होते। पढ़ाई हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, खेल हो या कोई भी रचनात्मक गतिविधि—वे हर पहलू से जुड़े रहते हैं। उनमें जो आत्मविश्वास और अपनापन विकसित हुआ है, वह देखकर मन को अपार संतोष मिलता है।

बच्चों का यह बदलाव केवल उनके जीवन में नहीं, पूरे विद्यालय वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा भर गया है। यह देखकर गर्व होता है कि हम शिक्षकों ने न केवल शिक्षा दी, बल्कि एक ऐसा माहौल भी दिया जिसमें बच्चे स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और समर्थ महसूस करते हैं।

इस अनुभव ने यह सिखाया कि बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए पहले उन्हें अपनेपन का एहसास कराना ज़रूरी होता है। जब वे समझते हैं कि कोई है जो उन्हें समझता है, तब वे सीखने और आगे बढ़ने के लिए खुद आगे आते हैं। यही एक शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top