BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

आपदा से निपटने की तैयारी पर जोर : राजकीय मध्य विद्यालय तेतरिया में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम आयोजित

पूर्वी चंपारण, तेतरिया। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय तेतरिया में शनिवार, 23 अगस्त 2025 को सुरक्षित...

पूर्वी चंपारण, तेतरिया। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय तेतरिया में शनिवार, 23 अगस्त 2025 को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव के उपायों पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं ग्रामीणों को आपातकालीन परिस्थितियों से सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करना था।

स्थानीय संसाधनों से जीवन रक्षा के उपाय

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विस्तार से बताया कि नाव दुर्घटना अथवा पानी में डूबने की स्थिति में घबराने के बजाय स्थानीय संसाधनों का उपयोग करके जीवन रक्षा की जा सकती है। साड़ी, धोती, रस्सी, बाँस, लता आदि साधारण सामग्री आपात स्थिति में जीवन रक्षक के रूप में काम आ सकती हैं। बच्चों को यह भी बताया गया कि सामूहिक सहयोग और सूझबूझ से बड़ी से बड़ी आपदा से बचा जा सकता है।

नाव दुर्घटना से बचाव के उपाय

शिक्षकों ने उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों को नाव यात्रा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमेशा पंजीकृत नाव का ही उपयोग करें और ओवरलोडेड नाव से बचें। खराब मौसम, तेज हवा या आंधी-तूफान की स्थिति में नाव यात्रा नहीं करनी चाहिए। साथ ही, जर्जर एवं टूटे-फूटे नाव का उपयोग करना खतरनाक है।
शिक्षकों ने बच्चों को यह भी समझाया कि सूर्योदय से पहले एवं सूर्यास्त के बाद नाव यात्रा से परहेज करें। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर न बैठाएँ और चढ़ने-उतरने के समय धैर्य एवं सावधानी बरतें। नाव पर बैठे समय जल्दबाजी या शोरगुल से असंतुलन हो सकता है, इसलिए शांत एवं संतुलित रहना आवश्यक है।

सामूहिक सहभागिता

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार के साथ वरीय शिक्षक अब्दुल कलाम, रवि भूषण, निधि कुमारी, किरण कुमारी, ज्योति किरण और सरवर हुसैन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बाल संसद, मीना मंच, इको क्लब एवं आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी देने के साथ आपदा से निपटने के लिए जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि “आपदा भारी नहीं होती, यदि तैयारी पूरी हो”। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम से बच्चों और ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी व्यवहारिक शिक्षा मिली, जो भविष्य में किसी भी आपदा से बचाव में सहायक सिद्ध होगी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top