BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
3 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
4 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

राज्य स्तरीय योगा उत्सव में स्काउट एवं गाइड्स ने लिया भाग, उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

पटना। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड राज्य मुख्यालय, बुधमार्ग पटना के तत्वावधान में पाँच दिवसीय राज्य स्तरीय योगा उत्सव...

पटना। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड राज्य मुख्यालय, बुधमार्ग पटना के तत्वावधान में पाँच दिवसीय राज्य स्तरीय योगा उत्सव का भव्य आयोजन छपरा स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल चांदमारी रोड छपरा सारण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य के कुल 34 जिलों से आए स्काउट और गाइड प्रतिभागियों ने भाग लिया। योग को लेकर बढ़ते जनजागरूकता और इसके स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए यह उत्सव बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक साबित हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्काउट-गाइड्स के बीच योग के प्रति जागरूकता फैलाना और दैनिक जीवन में योग को अपनाने की प्रेरणा देना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और अनुशासित सहभागिता के लिए राज्य सचिव श्री श्रीनिवास कुमार द्वारा अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम की विशेष उपलब्धियों में एक रहा, जिससे बच्चों में नया उत्साह देखने को मिला।

उत्सव के दौरान योग विशेषज्ञ डॉ. अनीता देवी ने प्रतिभागियों को योग का वैज्ञानिक महत्व बताया और कहा, “यदि हम जीवन में निरोग रहना चाहते हैं, तो हमें प्रतिदिन केवल 10 मिनट अपने शरीर और मन के लिए निकालना चाहिए। यह 10 मिनट योग और ध्यान को समर्पित कर हम मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के बीच योग को शामिल करना न केवल शारीरिक बल प्रदान करता है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित करता है। योग उत्सव के अंतर्गत प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, ध्यान तथा स्वस्थ जीवनशैली के गुर सिखाए गए।

कार्यक्रम में बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास भी किया, जिसकी सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “करें योग, रहें निरोग” का संदेश पूरे कार्यक्रम का केंद्रबिंदु रहा। सेंटराल पब्लिक स्कूल का डायरेक्टर डॉ. हारेंद्र सिंह तन मन धन से योगदन सहयोग रहा।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और आशा व्यक्त की कि सभी जिलों के प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्र में योग का प्रचार-प्रसार करेंगे। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक जागरूकता की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top