BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

शिक्षिका पूजा कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई, बच्चों की आंखें हुईं नम

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड उपनिवेश मुरलीगंज में आयोजित हुआ विदाई समारोह मधेपुरा (बिहार)। प्राथमिक विद्यालय प्रखंड उपनिवेश मुरलीगंज, मधेपुरा में कार्यरत...

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड उपनिवेश मुरलीगंज में आयोजित हुआ विदाई समारोह

मधेपुरा (बिहार)। प्राथमिक विद्यालय प्रखंड उपनिवेश मुरलीगंज, मधेपुरा में कार्यरत शिक्षिका पूजा कुमारी का स्थानांतरण उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भर्राही बाजार, मधेपुरा में हो गया है। उनके स्थानांतरण की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में एक भावनात्मक माहौल उत्पन्न हो गया। शिक्षिका के सम्मान में विद्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण किन्तु अत्यंत भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मजहरूल हक ने की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विभूति कुमार, इजहार आलम, पिकी कुमारी सहित समस्त विद्यालय परिवार और बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षिका पूजा कुमारी के योगदान को सराहा और उनके भावी शिक्षकीय जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

प्रधानाध्यापक मजहरूल हक ने कहा कि पूजा कुमारी एक समर्पित, संवेदनशील और मेहनती शिक्षिका रही हैं। उन्होंने विद्यालय में न सिर्फ बच्चों को शिक्षा दी, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों और अनुशासन का भी बीजारोपण किया। उनके जाने से विद्यालय को जो शैक्षणिक और भावनात्मक क्षति हुई है, उसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा।

इस दौरान शिक्षकों ने एक के बाद एक उन्हें पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर विदाई दी। विद्यार्थियों ने भावनाओं से भरे गीत और कविता पाठ कर अपने प्रिय शिक्षिका के प्रति स्नेह प्रकट किया। जैसे-जैसे समारोह आगे बढ़ा, माहौल भावुक होता गया। कई बच्चों की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि पूजा मैडम ने न केवल उन्हें पढ़ाया, बल्कि हर समस्या में एक माता की तरह मार्गदर्शन भी किया।

पूजा कुमारी ने अपने विदाई भाषण में विद्यालय में बिताए गए दिनों को याद करते हुए कहा कि यह विद्यालय और इसके बच्चे उनके दिल के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा कि यहां के साथियों और विद्यार्थियों का स्नेह जीवन भर उनके साथ रहेगा। उन्होंने सभी का आभार जताया और उम्मीद जताई कि जहां भी रहेंगी, बच्चों को शिक्षित और संस्कारित करती रहेंगी।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से उन्हें शुभकामनाएं देने और फोटो सेशन के साथ हुआ। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि शिक्षक केवल पढ़ाने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top