BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
3 days ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
5 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

फाउंडेशन विद्यालय, डुमरांव के छात्रों की ऐतिहासिक सफलता : 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100% रिजल्ट, अभय कुमार टॉपर

डुमरांव स्थित फाउंडेशन विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। सीबीएसई द्वारा 13 मई 2025...

डुमरांव स्थित फाउंडेशन विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। सीबीएसई द्वारा 13 मई 2025 को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% सफलता अर्जित की है। यह न सिर्फ विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अभय कुमार ने 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त सत्यम कुमार तिवारी और आशीष कुमार ने 92% अंक, जबकि सौरभ शर्मा ने 91% अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया है। इस वर्ष कुल 16 विद्यार्थियों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर का प्रमाण है।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि अभय कुमार ने विज्ञान विषय में पूर्ण 100 अंक अर्जित किए हैं, जो उनके विषय के प्रति समर्पण और गहरी समझ को दर्शाता है।

बोर्ड परीक्षा में मिली इस सफलता से विद्यार्थियों ने न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय का, बल्कि पूरे डुमरांव क्षेत्र का नाम रौशन किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है, बशर्ते वहां समर्पित शिक्षक, उत्साही विद्यार्थी और सकारात्मक माहौल हो।

विद्यालय के प्राचार्य प्रतीक कुमार चतुर्वेदी और निदेशक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने जिस अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है और आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

प्राचार्य प्रतीक कुमार चतुर्वेदी ने आगे कहा कि इस सफलता का श्रेय केवल विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि शिक्षकों की अथक मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास को भी जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक रूप से उत्कृष्ट बनाना है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना भी है।

विद्यालय परिवार से जुड़े सभी शिक्षकगण और कर्मीगण जैसे नीलिमा चौबे, पुरुषोत्तम तिवारी, प्रभाकर तिवारी, के के पांडे, विनोद उपाध्याय, आरसी ओझा, विनीत कुमार, उमाकांत पांडे, रागिनी चौबे, दीक्षा चौबे, संदीप चौबे, अमित कुमार मिश्रा, गौतम दुबे, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र दुबे और दीपक पांडे ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

इस सफलता पर पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल है। अभिभावक भी विद्यालय के प्रयासों और बच्चों की मेहनत से अभिभूत हैं। कुछ अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय का अनुशासित वातावरण, गुणवत्ता परक शिक्षण पद्धति और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ही इस उपलब्धि का मूल कारण है।

फाउंडेशन विद्यालय, डुमरांव ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह सफलता भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा बनेगी।

यह परीक्षा परिणाम न सिर्फ विद्यालय की गुणवत्ता का प्रतीक है, बल्कि यह आने वाले विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक भी बनेगा कि समर्पण और अनुशासन के साथ कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

विषय के अनुसार

  • साइंस अभय कुमार 100 में 100
  • मैथ अभय कुमार 100 में 99
  • हिंदी सौरभ कुमार शर्मा 93
  • इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर 100 में 92
  • सोशल साइंस आरती 100 में 96
  • आईटी 402 100 में 99

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top