BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

पटना : रूरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर में नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज पर कार्यशाला का आयोजन 

नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल रोगों से लड़ने के लिए आईजीआईएमएस और डब्ल्यूएचओ करेंगे एक साथ प्रयास  10 अगस्त से राज्य के 13...

नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल रोगों से लड़ने के लिए आईजीआईएमएस और डब्ल्यूएचओ करेंगे एक साथ प्रयास 

10 अगस्त से राज्य के 13 जिलों में चलाया जायेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान 

पटना। राज्य में नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज के उन्मूलन सहित स्वास्थ्य के विभिन्न मुद्दों पर आईजीआईएमएस और विश्व स्वास्थ्य संगठन एक साथ काम करेगी। यह जानकारी आईजीआईएमएस के एडिशनल प्रोफेसर डॉ सेतु सिन्हा ने जिला के मनेर स्थित रूरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर में नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज पर आयोजित कार्यशाला के दौरान दी।

यह सेंटर आईजीआईएमएस की डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉम्यूनिटी मेडिसिन द्वारा संचालित है। इस मौके पर उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्य और एनटीडी रोगों की राज्य में स्थिति की चर्चा की। उन्होंने कहा कि 21 रोगों को एनटीडी में शामिल किया गया है। इनमें मुख्य रूप से फाइलेरिया, कुष्ठ रोग, कालाजार और सर्पदंश भी शामिल हैं।

कार्यशाला की अध्यक्षता एडिशनल डायरेक्टर सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फाइलेरिया डॉ परमेश्वर प्रसाद ने की। कार्यक्रम में आईजीआईएमएस के सीनियर रेजिडेंट डॉ एस दानिश इकबाल ने पुष्प गुच्छ देकर आगंतुकों का स्वागत किया। आईजीआईएमएस के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ तजवार यासमीन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मौके पर आईजीआईएमएस के सीनियर और जूनियर रेजिडेंट, फैकल्टी, पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर सहित नर्स और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

10 अगस्त से राज्य के 13 जिलों में चलेगा

इस दौरान डॉ परमेश्वर प्रसाद  ने कहा कि 10 अगस्त से राज्य के 13 जिलों में सर्वजन दवा सेवन(एमडीए) अभियान चलाया जाना है। इसे लेकर विभाग और सहयोगी संस्था दोनों साथ मिल कर काम कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि माइक्रो फाइलेरिया के प्रसार दर को रोकने के लिए सभी लोगों द्वारा एमडीए के दौरान दवा का सेवन करना जरुरी है. उन्होंने फाइलेरिया ग्रसित मरीजों के लिए रुग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम के लिए व्यायाम सहित पैरों की नियमित  साफ़-सफाई पर विस्तार से चर्चा भी किया.  

वर्ष 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य

विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य समन्व्यक, एनटीडी, डॉ राजेश पांडेय ने एनटीडी रोगों की सूची में शामिल फाइलेरिया, कालाजार एवं लेप्रोसी पर तथ्यपरक जानकारी साझा की.  उन्होंने कहा कि एनटीडी रोग वैश्विक स्तर पर लगभग  1.7 अरब लोगों को प्रभावित करता है।

वर्ष 2022 में राज्य के किसी प्रखंड में कालाजार इन्सिडेन्स प्रति 10000 की जनसंख्या पर 1 से अधिक नहीं है. कुल 3 वर्षों यानी 2024 तक यदि यही स्थिति कायम रहती है तो कालाजार उन्मूलन घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी. उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य वर्ष 2027 तक निर्धारित किया है.

इसको लेकर राज्य में 10 फ़रवरी से 24 जिलों एवं 10 अगस्त से शेष 14 जिलों में फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने के लिए एमडीए कार्यक्रम चलाया जाता है. एनटीडी रोगों के प्रबन्धन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन स्वास्थ्य विभाग के साथ अपडेटेड जानकारी साझा करता रहता है. 

नेटवर्क सदस्य ने साझा किए अनुभव

कार्यशाला में फाइलेरिया नेटवर्क के सदस्य सीता देवी को डॉ. परमेश्वर प्रसाद के द्वारा एमएमडीपी किट प्रदान किया गया. साथ ही सीता देवी ने फाइलेरिया प्रबंधन से होने वाले लाभ के अनुभव साझा किया.

वहीं स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पिरामल के डॉ इंद्रनाथ बनर्जी, लेप्रा के राज्य समन्वयक दिलीप सिंह, सीएफएआर के एसपीएम रणविजय कुमार, पीसीआई की डॉ. पंखुड़ी मिश्रा ने एनटीडी की रोकथाम और निदान में विभाग का साथ देने की बात कही।

कार्यशाला के दौरान कालाजार पर आईजीआईएमएस के सीनियर रेजिडेंट डॉ विकास कुमार, कुष्ठ रोग पर जूनियर रेजिडेंट डॉ मोहसिन तथा फाइलेरिया पर राज्य समन्वयक डॉ अनुज सिंह रावत और आईजीआईएमएस के जूनियर रेजिडेंट डॉ सुजीत कुमार ने अपने विचार रखें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top