BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
6 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
7 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

डुमरांव में चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स का गठन, प्रदीप कुमार जयसवाल बने अध्यक्ष

डुमरांव। अनुमंडल क्षेत्र के व्यापारियों और उद्यमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल, डुमरांव में आयोजित...

डुमरांव। अनुमंडल क्षेत्र के व्यापारियों और उद्यमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल, डुमरांव में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यवसायी प्रदीप कुमार जयसवाल ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से “डुमरांव सब डिविजनल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स” का गठन किया गया।

संगठन के गठन के साथ ही पदाधिकारियों का भी चयन सर्वसम्मति से किया गया। संस्था के अध्यक्ष के रूप में प्रदीप कुमार जयसवाल को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर श्याम जी गुप्ता और रमेश केशरी का चयन किया गया। सचिव की जिम्मेदारी शत्रुधन प्रसाद उर्फ मोहन जी को सौंपी गई। संयुक्त सचिव के रूप में मंगल महेश और सतीश केशरी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में राकेश सोनी को मनोनीत किया गया।

बैठक में एक 15 सदस्यीय कार्यसमिति का भी गठन किया गया जो संगठन की नीतियों के क्रियान्वयन और विस्तार का कार्य करेगी। इसके साथ ही पूरे अनुमंडल में सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों और उद्यमियों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बिहार चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी, पूर्व अध्यक्ष पी. के. अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, आशीष शंकर, महामंत्री पशुपति नाथ पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन और संगठन समिति के चेयरमैन अजय गुप्ता की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बिहार चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष पी. के. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है और व्यापारियों को एकजुट होकर व्यापारिक हितों की रक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने बिहार चेम्बर के कार्यकलापों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन मोहन गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीकांत राकेश केशरी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यवसायी और उद्यमी उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top