BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बेतिया : आशा फैसिलिटेटरों को मिला “एम आशा एप” का प्रशिक्षण

डिजिटलाइजेशन से कार्यों की बढ़ेगी गति: डीसीएम  एप्प से आशा के कार्यों की निगरानी होगी आसान  बेतिया। आशा कार्यकर्ताओं को...

डिजिटलाइजेशन से कार्यों की बढ़ेगी गति: डीसीएम 

एप्प से आशा के कार्यों की निगरानी होगी आसान 

बेतिया। आशा कार्यकर्ताओं को डिजिटल मोड में लाने के उद्देश्य से राज्य से आई टीम ने चयनित आशा फैसिलिटेटरों को “एम आशा एप” का प्रशिक्षण दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड और सिकटा में हुए इस कार्यक्रम में एनसीडीओ मुर्तजा अंसारी और डीसीएम राजेश कुमार भी उपस्थित थे। एप्प के माध्यम से आशा ऑनलाइन होकर अपना काम कम समय में बेहतर ढंग से कर सकेंगी।

डीसीएम राजेश कुमार ने बताया कि आशा फैसिलिटेटरों को एम आशा एप के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आशा कार्यकर्ता अब मोबाइल फोन के जरिए एम-आशा एप के माध्यम से अलग अलग कार्यों, बीमारीयों पर खोज समेत अन्य कार्यों को सीधे पोर्टल पर खुद ही अपलोड कर सकेंगी।

अब एम आशा एप से आशा गांव में होने वाली वाली जन्म, मृत्यु, प्रसव, फाइलेरिया, मलेरिया, एईएस, बुखार, डायरिया समेत सभी प्रकार की बीमारी समेत अन्य गतिविधियों को इस डिजिटल एप से जोड़ने का काम करेंगी। गांव के सर्वे के बाद आशा डेटा अपलोग करेंगी। आशा कार्यकर्ता डिजिटल और स्मार्ट बनेंगी। उनको किसी रजिस्टर पर लिखने-पढने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। 

आशा के कार्यों की आसानी से हो सकेगी निगरानी

एनसीडीओ मुर्तजा अंसारी ने बताया कि आशा फैसिलिटेटरों को “एम आशा एप” का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। वे मोबाइल में एम आशा एप डाउनलोड करें और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एप पर डालें। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा की फैसिलिटेटर द्वारा आशा की, बीसीएम द्वारा फैसिलिटेटर की, डीसीएम द्वारा बीसीएम की एवं राज्य द्वारा जिला स्तर पर आसानी से मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

जिले के सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली गर्भवती महिलाओं, जन्म मृत्यु, प्रसव, फाइलेरिया, मलेरिया, एईएस, बुखार, डायरिया सहित कई अन्य प्रकार की बीमारियों के अलावा अन्य गतिविधियों को इस डिजिटल एप पर अपलोड किया जा सकेगा।

इस मौके पर राज्य से आए प्रशिक्षक, एनसीडीओ मुर्तजा अंसारी, डीसीएम राजेश कुमार, पीएसआई संस्था से राकेश कुमार सिंह, प्रखंडों की चयनित आशा फैसिलिटेटर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top