BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
4 days ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
6 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
1 month ago
Advertisement

ओलंपिक की तैयारी हेतु मशाल सर्वश्रेष्ठ मंचमशाल प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र के लिए बनी मिसाल

सिमरी (बक्सर)। प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी के खेल परिसर में आयोजित मशाल खेल प्रतियोगिता 2024 का द्वितीय दिवस कार्यक्रम...

सिमरी (बक्सर)। प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी के खेल परिसर में आयोजित मशाल खेल प्रतियोगिता 2024 का द्वितीय दिवस कार्यक्रम शनिवार को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मशाल’ के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता ने न केवल विद्यार्थियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी ओलंपिक जैसी तैयारियों की मजबूत नींव रख दी।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल ऊर्जा से सराबोर रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक हरि नारायण राय ने कहा कि मशाल खेल प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। इसके माध्यम से वे खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जीवन में ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बिहार सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही इस योजना की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

उद्योगपति वाचस्पति राय ने भी उपस्थित खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए सभी में नई ऊर्जा का संचार किया और खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

मशाल खेल प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइक्लिंग और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह आयोजन 25 से 27 अप्रैल 2025 के बीच विद्यालय स्तर पर किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. मनीष कुमार शशि, खेल शिक्षक, वरीय शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, महिला शिक्षिका तथा खेल विद्यालय समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने जानकारी दी कि सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत प्रातः 6:30 बजे से 9:00 बजे तक विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभा खोज (टैलेंट सर्च) के अंतर्गत सभी प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी किसी से कम नहीं हैं।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनीष कुमार, अवधेश कुमार राय, विनोद कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, रिज़वान, सीमा ओझा, रामकुमार चौबे, अल्पना राय, अंजली सिंह, रौनक राय, संजय तिवारी, सत्यम चौबे सहित कई शिक्षकों एवं कर्मियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

समापन के साथ ही विद्यालय परिसर में उमंग और उत्साह का अद्भुत वातावरण बना रहा। मशाल खेल प्रतियोगिता ने न केवल विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान किया, बल्कि भविष्य के चैंपियनों को तराशने का भी कार्य किया है। निश्चित रूप से यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनकर उभरा है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top