BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

ACS एस सिद्धार्थ ने वीडियो कॉल कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोड़दौड़ की शिक्षिका जूही से बात कर बढ़ाया मनोबल

मधेपुरा. सोमवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने कुमारखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोड़दौड़ की शिक्षिका...
  • शिक्षिका पढ़ाने के तरीके को जाना बढ़ाया मनोबल

मधेपुरा. सोमवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने कुमारखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोड़दौड़ की शिक्षिका कुमारी जूही भारती को वीडियो कॉल कर उनसे बात की और उनके पढ़ाने के तरीके के बारे में पूछताछ की.

मैडम, आपके बारे में कुछ सुना है कि आप इनोवेटिव तरीके से पढ़ा रही हैं… क्या करती हैं… मतलब लोकल मेटेरियल से पढ़ाती हैं… थोड़ा हमको बताइए… वीडियो कॉल के दौरान अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी नहीं, बल्कि जिज्ञासु की तरह बातें कर रहे थे और शिक्षिका जूही भी उत्साहित हो, अपने पढ़ाने के तरीके को सामान्य लहजे में बता रही थी.

सोमवार को एसीएस एस सिद्धार्थ ने सीधे शिक्षिका के नंबर पर वीडियो कॉल किया. हालांकि शिक्षिका ने एस सिद्धार्थ को यह भी बता दिया कि अभी कम संख्या में बच्चे स्कूल आ रहे हैं. भोली भाली, ईमानदार व मेहनतकश शिक्षिका ने भी उन्हें ईमानदारी से जवाब दे दिया. जूही भारती प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग से गणित व विज्ञान पढ़ा बच्चों की पढ़ाई में दिलचस्पी बढ़ा रही है. बच्चे या उनके अभिभावकों को किसी तरह के आर्थिक बोझ से बचा रही है.

ACS के कॉल के बाद स्कूल पहुंचे DPO

मधेपुरा. एसीएस के वर्चुअल निरीक्षण के बाद सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षक उपस्थिति सहित छात्रोपस्थिति, एमडीएम, खेल सामग्री, एफएलएन किट, पुस्तक, गृह कार्य, विद्यालय में वर्ग कक्ष की स्थिति एवं संख्या, शौचालय, खेल परिसर समेत पोशाक आदि की गहनतापूर्वक जांच की.

डीपीओ ने प्रधानाध्यापक मो गयासुद्दीन एवं शिक्षिका कुमारी जूही भारती से विद्यालय संबंधी गतिविधि की जानकारी ली. डीपीओ ने वर्ग कक्ष का निरीक्षण कर शिक्षक एवं छात्रों से भी बातें की. उन्होंने प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग के माध्यम से कक्षाओं में हो रहे बदलाव की सराहना की और कहा कि कुमारी जूही भारती के मेहनत से पीबीएल प्रोग्राम में मधेपुरा राज्य में प्रथम स्थान पर आया है.

उन्होंने शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने पूर्व मुखिया हाजी तालिब हुसैन से भी बाते की. मौके पर बीपीएम संतोष कुमार, विद्यालय के शिक्षक मजहर आलम, महमूद अंसारी, मो सिराजुद्दीन, मिथिलेश कुमार, अब्दुस्सलाम, बबीता कुमारी, रजिया बेगम, गुलशन आरा सहित मध्याह्न भोजन कर्मी मौजूद थे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top