BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
22 hours ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

डायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सव

चार वर्ष की सफल यात्रा पूरी, नए वार्षिक अंक का लोकार्पण; शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित सीतामढ़ी, डीएनई...

चार वर्ष की सफल यात्रा पूरी, नए वार्षिक अंक का लोकार्पण; शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

सीतामढ़ी, डीएनई संवाददाता। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षिक पहल ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका, सीतामढ़ी ने अपनी सफल चार वर्षीय यात्रा पूर्ण कर पांचवें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर रविवार को डायट डुमरा परिसर में भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, इतिहास एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा शिक्षा प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के दौरान पत्रिका के नवीन वार्षिक अंक का लोकार्पण किया गया तथा उपलब्धियों की खुशी में विशेष केक काटकर उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बापू टावर संग्रहालय, पटना के उपनिदेशक ललित कुमार सिंह एवं प्रख्यात इतिहासकार रामशरण अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत मिथिला पाग पहनाकर एवं मधुबनी पेंटिंग भेंट कर किया गया।

मुख्य अतिथि ललित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि शिक्षकों और विद्यार्थियों की सृजनात्मक ऊर्जा को अभिव्यक्ति देने वाला एक सशक्त शैक्षिक आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने पत्रिका की संपादकीय टीम के कार्यों की सराहना करते हुए इसके निरंतर विकास की कामना की।विशिष्ट अतिथि रामशरण अग्रवाल ने कहा कि यह पत्रिका शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में यह पत्रिका एक महत्वपूर्ण शैक्षिक दस्तावेज के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगी।इस अवसर पर पत्रिका की संपादक प्रियंका कुमारी, उप-संपादक अभिषेक वर्मा एवं संयोजक वीणा कुमारी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं पत्रिका में लेख, कविता, कहानी, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक विधाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल तथा उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित फीडबैक सत्र में शिक्षिका मीरा सुंदरम, आंगनबाड़ी सेविका कुमारी राधिका, शिक्षक अमित कुमार तथा छात्रा सनोवर परवीन ने पत्रिका से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान किया है और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा दिया है।

समारोह में अतिथि के रूप में डॉ. कुन्दन निशाकर, डायट व्याख्याता प्रमोद कुमार नील सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षा प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने का विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर पंकज कुमार झा, अनुपम कुमार, नीरज कुमार, अंजू कुमारी, सोनाली समदर्शी, प्रियंका शर्मा, ज्योति गौतम, ज्योत्सना वर्धन,पारुल, ज्योति प्रभा, अनामिका सूरी, वंदना कुमारी, रीता कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top