BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
3 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
4 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

पूरी तरह से सुरक्षित है फाइलेरिया रोधी दवाएं, इस बीमारी को रोकने के लिए एमडीए को सफल बनाएं

स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के द्वारा सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान लोगों को फाइलेरिया के साथ...

स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के द्वारा सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

लोगों को फाइलेरिया के साथ साथ फाइलेरिया रोधी दवाओं, एमडीए आदि की दी जानकारी

बक्सर, 06 अगस्त | जिले से फाइलेरिया बीमारी के उन्मूलन को लेकर वृहद पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

इस क्रम में जिले के सभी प्रखंडों में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व आम लोगों को फाइलेरिया, इस बीमारी के दुष्प्रभाव व इसके बचाव के लिए जरूरी फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन की महत्ता की जानकारी दी जा रही है। जिससे लोग जागरूक हो और एमडीए अभियान के दौरान अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। जिसका समय पर प्रबंधन नहीं किया गया तो यह मरीज को दिव्यांग बना देता है। पूरी दुनिया में दीर्घकालिक विकलांगता का दूसरा प्रमुख कारण फाइलेरिया को माना जाता है। जिसके कारण मरीजों को शरीरिक के साथ साथ मानसिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है।

इस लिए फाइलेरिया से बचाव के लिए हम सभी को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन अनिवार्य रूप से करें। ताकि, हम अपने आने वाली पीढ़ियों को इस भयानक बीमारी से बचा सकें।पूरी तरह से सुरक्षित है

फाइलेरिया रोधी दवाएं

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। रक्तचाप, शुगर, आर्थराइटिस या अन्य सामान्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को भी ये दवाएं खानी हैं। सामान्य लोगों को इन दवाओं के खाने से किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होते हैं।

अगर किसी को दवा खाने के बाद उल्टी, चक्कर, खुजली या जी मिचलाने जैसे लक्षण होते हैं तो यह इस बात का प्रतीक है कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं। जो कि दवा खाने के बाद परजीवियों के मरने के कारण उत्पन्न होते हैं।

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से शुरू होने वाले कार्यक्रम में दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को ये दवाएं नहीं खिलाई जाएगी।

परिवार और समुदाय की सुरक्षा करने का यह अवसर न चूकें पीरामल फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट लीड अविकल्प मिश्रा ने बताया कि पीरामल फाउंडेशन के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण किया जा रहा है।

ताकि, वो समुदाय में जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के प्रति लोगों को जागरूक कर सकें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व के समय में लोगों की अनदेखी व सुविधाओं की कमी के कारण फाइलेरिया का प्रसार हुआ है, वैसी स्थिति अब नहीं है।

लेकिन, भविष्य में हम स्वयं के साथ अपने परिवार और समाज को फाइलेरिया से बचा सके, इसके लिए फाइलेरिया के संक्रमण प्रसार को रोकना होगा। जिसके लिए एमडीए राउंड में भाग लेना एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी को इस बात पर ध्यान देना होगा कि इस बीमारी से परिवार और समुदाय की सुरक्षा करने का यह अवसर हमसे न चूकें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top