BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

चक्की पंचायत के जयपाल डेरा में परिवार नियोजन पखवाड़ा अंतर्गत परिवार नियोजन का चौपाल आयोजित, दी गई ग्रामीणों को जानकारी

बक्सर। आकांक्षी प्रखंड चक्की के चक्की पंचायत के जयपाल डेरा में परिवार नियोजन पखवाड़ा के अंतर्गत परिवार नियोजन का चौपाल...

बक्सर। आकांक्षी प्रखंड चक्की के चक्की पंचायत के जयपाल डेरा में परिवार नियोजन पखवाड़ा के अंतर्गत परिवार नियोजन का चौपाल लगाया गया। चौपाल की अध्यक्षता बीसीएम निभा कुमारी के द्वारा की गई। परिवार नियोजन के बारे में पीरामल फाउंडेशन के डीपीएचओ सिद्धार्थ गौतम, गांधी फेलो मोहम्मद रिजवान एवं बीसीएम निभा कुमारी, परिवार नियोजन परामर्शदाता संदीप कुमार, एएनएम उषा देवी द्वारा परिवार नियोजन के बारे में बताया गया। परिवार नियोजन क्या है, उसको अपनाने से हमें क्या-क्या फायदे होते हैं, उन सभी के बारे में भी बताया गया।

  • परिवार नियोजन का मतलब है, परिवार की योजना बनाना। यह एक प्रक्रिया है। जिसके अंतर्गत दंपति अपने परिवार के आकार और बच्चों के जन्म के समय के बारे में निर्णय लेते हैं। परिवार नियोजन के अंतर्गत कई विधियां और साधन आते हैं। जिनमें गर्भनिरोधक उपाय, गर्भावस्था की योजना, बच्चों के बीच अंतराल रखने के तरीके, सुरक्षित मातृत्व के उपाय शामिल होते हैं।

परिवार नियोजन के लाभ

  1. स्वास्थ्य सुधार : महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  2. आर्थिक स्थिरता : छोटा परिवार होने से आर्थिक बोझ कम होता है।
  3. संतुलित जनसंख्या : देश की जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
  4. बेहतर शिक्षा : कम बच्चे होने से उनकी शिक्षा और परवरिश पर अधिक ध्यान दिया जा सकता है।
  5. खुशहाल जीवन : संतुलित परिवार होने से जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

परिवार नियोजन से न केवल व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर, बल्कि समाज और राष्ट्र स्तर पर भी लाभ होते हैं।

परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई विधियों एव संसाधनों के बारे में भी बताया गया अगर कोई स्थाई साधन नहीं अपनाना चाहता तो वह अस्थाई साधन भी अपना सकता है। चौपाल में उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों को परिवार नियोजन के सभी संसाधन के बारे में बताया गया।

जैसे कि निरोध, माला–एन, छाया, इजी–पिल, अंतरा, कॉपर–टी और पुरुष नसबंदी एव महिला बंध्याकरण बारे में सभी को समझाया गया।परिवार नियोजन संसाधन अपनाने से प्रोत्साहन के रूप में मिलने वाली राशि के बारे में भी बताया गया। (महिला बंध्याकरण 2000 रुपए, पुरुष नसबंदी 3000 रुपए)।

चौपाल के अंत मैं सभी उपस्थित सदस्यों के साथ परिवार नियोजन अपनाने के लिए एक जागरूकता रैली भी निकाली गई ।
चौपाल में उपस्थित ,वार्ड सदस्य, जीविका सीएम एवं जीविका सदस्य, पिरामल टीम, विकास मित्र, एएनएम उषा देवी, आशा फेसिलेटर शारदा देवी, आशा रुखमीना देवी, सेविका आशा देवी, और ग्रामीण उपस्थित रहें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top