BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त और कलम दवात का किया पूजा-अर्चना

डुमरांव. बुधवार को कायस्थ समाज ने प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से चित्रगुप्त पूजन किया. पूजा...

डुमरांव. बुधवार को कायस्थ समाज ने प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से चित्रगुप्त पूजन किया. पूजा अर्चना करते हुए उन्हें फल-फूल व सूखे मेवे चढ़ाए गएं. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि के दिन चित्रगुप्त पूजन मनाया जाता हैं. इसी दिन भाई दूज का भी पर्व मनाया जाता है. कलम व दवात और बहीखातों की पूजा की जाती है.

चित्रगुप्त भगवान को यमराज का सहयोगी माना जाता है. मान्यता है कि चित्रगुप्त सभी प्राणियों के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं. वहीं, कायस्थ लोगों के ईष्ट देवता के रूप में भी चित्रगुप्त भगवान को पूजा जाता है. इस अवसर पर कायस्थ युवाओं ने प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना किया. बुधवार को अहले सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना प्रारंभ हुआ.

मौके पर दर्जनों चित्रांश बंधुओं ने कलम दवात की पूजा की. इस दौरान भगवान चित्रगुप्त को कायस्थ समाज ने अपने आय व्यय का ब्योरा लिखकर भेजा. भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा और तस्वीर पर अक्षत, फुल, फल, मिठाई और अपनी किताबें समक्ष रख यश में बढ़ोतरी की कामना की गई. किदंवती की मानें तो भगवान चित्रगुप्त को देवलोक धर्म अधिकारी के नाम से भी जाना जाता है.

चित्रगुप्त का संबंध लेखन कार्य से होने के कारण इस दिन कलम व दवात की पूजा की जाती है. भगवान चित्रगुप्त का वर्णन पद्य पुराण, स्कंद पुराण, ब्रह्मपुराण, यमसंहिता व याज्ञवलक्य स्मृति सहित कई धार्मिक ग्रंथों में है. माना जाता है कि भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी की कार्यो से हआ है.

वहीं, एक अन्य कथा के अनुसार चित्रगुप्त की उत्पत्ति समुद्र मंथन से बताई जाती है. समुद्र मंथन से 14 रत्न प्राप्त हुए थे, जिसमें इनकी उत्पत्ति लक्ष्मी जी साथ हुई. पूजा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top