BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

सीतामढ़ी : 4 से 10 फरवरी तक जिले में मनेगा कैंसर जागरुकता दिवस

जिले में सबसे ज्यादा ओरल कैंसर के संदिग्ध  पिछले एक वर्ष में कुल 26498 लोगों की हुई स्क्रीनिंग सीतामढ़ी। जिले...

जिले में सबसे ज्यादा ओरल कैंसर के संदिग्ध 

पिछले एक वर्ष में कुल 26498 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

सीतामढ़ी। जिले में 4 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सरकारी अस्पतालों में कैंसर की मुफ्त स्क्रीनिंग तथा परामर्श दिया जाएगा। जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि कैंसर अब लाइलाज नहीं है बशर्ते सही समय पर इसकी पहचान कर ली जाए। रविवार से सभी सरकारी अस्पतालों में एक हफ्ते तक विशेष रुप से कैंसर रोग की स्क्रीनिंग एवं परामर्श निशुल्क हो रही है, जनमानस से अपील है कि इस सुविधा का लाभ लें।

कैंसर के कुछ मुख्य लक्षण हैं जैसे मल, पेशाब या योनि मार्ग में खून का आना,फोड़ा, जख्म का नहीं फटना। मुंह के अंदर या जीभ पर सफेद चकत्ते,स्तन में गांठ या स्तन से खून का निकलना। इन लक्षणों के दिखते ही सरकारी अस्पताल आकर अपनी स्क्रीनिंग कराएं और उचित परामर्श पाएं। कैंसर जागरुकता सप्ताह के लिए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में माइकिंग कराई जा रही है। वहीं सार्वजनिक जगहों पर बैनर तथा पोस्टर लगाए जा रहे हैं । 

एक वर्ष में 26 हजार से ज्यादा लोगों की हुई स्क्रीनिंग

डॉ सुनील कुमार ने बताया कि नवंबर 2022 से दिसंबर 2023 तक जिले में कुल 26498 लोगों की जांच हुई है। इसमें 8136 पुरुष और 18362 महिलाएं शामिल हैं। कुल स्क्रीनिंग में सबसे ज्यादा ओरल कैंसर के 256 संदिग्ध मिले। ​

वहीं ओरल कैंसर के उच्च जोखिम वाले 38 संदिग्ध मिले। ब्रेस्ट कैंसर के 146 संदिग्ध और 9 उच्च जोखिम वाले संदिग्धों के साथ सर्वाइकल कैंसर के 5 संदिग्ध मिले। कुल स्क्रीनिंग में 24 लोगों में कैंसर की पुष्टि की गयी। 4 लोगों की सर्जरी के साथ 15 लोग अभी भी इलाजरत हैं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top