BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

जब सभी स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी इसी प्रकार से बेहतर प्रदर्शन करेंगे, तब बक्सर जिला राज्य समेत पूरे देश में आएगा अव्वल : डीएम

परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को जिला पदाधिकारी ने किया सम्मानित जिला पदाधिकारी...

परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को जिला पदाधिकारी ने किया सम्मानित

जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित कर्मियों को और बेहतर कार्य करने की दी सलाह

बक्सर, 12 जुलाई | जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वालों का सम्मान जरूरी है। ताकि, इससे अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को प्रेरणा मिलेगी। लेकिन, हम सब को यह ध्यान देना होगा कि जब एक आशा या एएनएम अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर सकती है,

तब सभी आशा या एएनएम अपने अपने क्षेत्रों में भी बेहतर कार्य कर सकती है। बस उन्हें थोड़ा और प्रयास करना होगा। जब सभी आशा व एएनएम परिवार कल्याण कार्यक्रम के सभी क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगी, तब बक्सर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में अव्वल आयेगा। जिससे बक्सर का मान और सम्मान बढ़ेगा।

उक्त बातें जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहीं। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

उन्होंने कहा कि आज सरकार और स्वास्थ्य विभाग का पूरा ध्यान जनसंख्या स्थिरीकरण पर है। ताकि, तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या को नियंत्रित कर सके। इसके लिए यह जरूरी है कि जिले के सभी योग्य लाभुकों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों का लाभ दिलाया जा सके। डीएम ने पुरुष नसबंदी को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक और प्रेरित करने का निर्देश दिया।

इन अधिकारियों को किया गया सम्मानित

जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के प्रभारी चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों को सम्मानित किया। जिनमें टेली कंसलटेंट में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. सरस्वती चंद्र मिश्र और डॉ. सौरभ राय को क्रमशः प्रथम और द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इसी प्रकार इटाढी पीएचसी एमओआईसी डॉ. एसएन उपाध्याय को दो पुरस्कार, केसठ सीएचसी के एमओआईसी डॉ. विनय कुमार, डुमरांव अनुमण्डल अस्पताल के एमओ डॉ. प्रेमा कुमारी, बक्सर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह, सोशल वेलफेयर फाउंडेशपन के सीएसीपी डॉ. जेसी सिन्हा व केसठ पीएचसी के आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश कुमार को पुरस्कृत किया गया।

वहीं, स्वास्थ्य संस्थानों की बात करें तो इटाढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एमओआईसी, बीएचएम व बीसीएम तथा केसठ पीएचसी के लिए एमओआईसी, बीएचएम व बीसीएम को सम्मानित किया गया। इनके अलावा जिला अनुश्रवण एवं मुल्यांकन पदाधिकारी अमित अंकुर तथा सेंटर फॉर एडवोकेसी के प्रतिनिधि अमित सिंह को भी उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

CHO, ANM व आशा भी हुई पुरस्कृत

डुमरांव पीएचसी अंतर्गत कोरान सराय सीएचओ पूर्णिमा सिंह, नावानगर सीएचसी अंतर्गत परिवार कल्याण परामर्शी मौसम कुमार, डुमरांव पीएचसी अंर्तगत पुराना भोजपुर की आशा सुमित्रा देवी, केसठ मुस्लिम टोला की आशा कार्यकर्ता गीता कुमारी, चौसा अखौरीपूर गोला आशा रीना देवी, नावानगर यादव टोला की आशा कमला देवी, चौगाई की आशा कार्यकर्ता प्रमिला देवी, सदर प्रखंड स्थित पांडेय पट्टी की आशा मालती देवी व चौसा स्थित बनारपुर की आशा चांदमुनी देवी को पुरस्कृत किया गया।

वहीं, नावानगर स्थित गिरधर बरांव आशा फैसलीटेटर कृपा देवी, बक्सर सदर अस्पताल की एएनएम वंदना कुमारी, ब्रह्मपुर सीएचसी की एएनएम माला कुमारी सिन्हा, ब्रह्मपुर सीएचसी की एएनएम रेशमा कुमारी, सिमरी सीएचसी की एएनएम रिशा कुमारी व गीता कुमारी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, बक्सर यूपीएचसी की आशा अंजली कुमारी व एएनएम संध्या कुमारी के अलावा सदर प्रखंड की आशा फैसिलिटेटर मीरा कुमारी को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top