BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
5 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

तपती धूप में लोगों का चलना मुहाल, बच्चों से लेकर वृद्ध परेशान

डुमरांव. आसमान से आग बरस रही है. जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. पूर्वाह्न होते-होते सड़कों पर सन्नाटा सा पसर जा...

डुमरांव. आसमान से आग बरस रही है. जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. पूर्वाह्न होते-होते सड़कों पर सन्नाटा सा पसर जा रहा है. भीषण गर्मी और लू के थपेड़े, कमरे के भीतर उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. क्या बच्चे, बूढ़े, नौजवान, अधेड़ सभी भीषण गर्मी से परेशान हैं. लोगों को कुछ रास नहीं आ रहा है. गर्म हवाओं के थपेड़ों से मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं.

सुबह होते ही सूर्य की किरणें आग उगलना शुरू कर दें रहीं है. शाम को भी मौसम ठंडा नहीं हो रहा है. तापमान अधिक रहने से हवा गर्म महसूस हो रही है. ऊपर से दोपहर की विद्युत कटौती सबसे भारी पड़ रहीं है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर में जब आसमान से आग बरसने लग रही है तो घरों में हवा गर्म महसूस हो रही है. बिजली नहीं रहने पर तो जान ही निकल जा रहीं है.

प्यास से गला सूख जा रहा है. कूलर, एसी से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रहीं है. इतनी गर्मी में पशु पक्षी भी बेहाल हो गए है. लोग मवेशी सहित अपने पालतू कुत्तों को गर्मी से बचाने के लिए परेशान है. पंखे गर्म हवा ही फेंकते हैं. ऐसे में लोग घरों में कैद होने के बाद भी उमस से बिलबिला रहे हैं.

भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से तालाब, पोखर सूखे पड़े हैं. नहरों में भी पानी नहीं आ रहा है. इससे मवेशियों व जानवरों के पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो गया है. लोग मुंह कपड़ों से ढककर चल रहे है. फिर भी धूप की चपेट में आकर बीमार पड़ जा रहे है.

गर्मी का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों व बुजुर्गों पर पड़ रहा है. चिकित्सकों ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्का व सूती कपड़े पहनने एवं धूप में बाहर जाने से बचने की सलाह दी है. साथ ही फल एवं सलाद का सेवन करने को कहा है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो.

स्वस्थ और संतुलित आहार का करें सेवन

]गर्मी के दिनों में बुजुर्गों और बच्चों की ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. इससे बचने के लिए आप रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिए. कई बार लोग दिन भर में इतना पानी नहीं पी पाते हैं. लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना जरूरी होता है.

इसके अलावा बुजुर्गों को ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है. आप खरबूज, तरबूज और अंगूर जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा बुजुर्गों को अपनी डाइट में हरी सब्जियां, स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए.

धूप और लू से बचने के उपाय

बुजुर्गों को धूप में निकलने से बचना चाहिए, अगर वे किसी काम से बाहर जाते हैं, तो उन्हें अपनी त्वचा का भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि गर्म हवा और तेज धूप की वजह से उन्हें लू लग सकती है. जिससे वह बीमार पड़ सकते हैं और उन्हें आंखों से संबंधित समस्याएं भी हो सकती है.

तेज धूप होने की वजह से आंखें जलन करने लगती है और आंखों में खुजली होने लगती है. इसके लिए बुजुर्गों को धूप में निकलने से पहले आंखों पर चश्मा लगाना चाहिए, धूप और लू से बचने के लिए उन्हें सर और चेहरे को किसी कपड़े से अच्छी तरह ढक कर रखना चाहिए. टोपी या गमछे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

सूती के कपड़े पहने

इस मौसम में बुजुर्ग हल्के रंग के कपड़े पहने और कोशिश करें कपड़े काटन के हो, इससे पसीना कम आएगा और गर्मी भी कम लगेगी. गर्मी के दिनों में बुजुर्गों के लिए खादी, सूती के कपड़े पहनना काफी आरामदायक साबित हो सकते हैं.

अगर बुजुर्ग को पहले से कोई बीमारी है तो समय-समय पर डाक्टर की सलाह लें और दवाइयां का सेवन करें. कई बार तेज धूप होने की वजह से कुछ बुजुर्गों को चक्कर या घबराहट हो सकती है. ऐसे में वह आसपास मौजूद किसी भी व्यक्ति की मदद मांगने में संकोच न करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डाक्टर की सलाह जरूर लें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top