BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
3 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
4 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

अपर समाहर्ता ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक

बक्सर। अपर समाहर्ता बक्सर कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में सभी अंचलाधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ राजस्व संबंधी कार्यों...

बक्सर। अपर समाहर्ता बक्सर कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में सभी अंचलाधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

बैठक में जमाबंदी का आधार सीडिंग, अभियान बसेरा II, दाखिल-खारिज के लंबित मामलें, सरकारी भूमि की विभागीय पोर्टल पर प्रविष्टि, जल निकाय की भूमि पर से अतिक्रमण हटाने, मापी संबंधी लंबित मामलें, परिमार्जन के लंबित मामलें एवं अन्य मामलों की समीक्षा विस्तार से की गई।

जिसमें सभी राजस्व कर्मचारियों एवं अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने हल्कों/अंचलों में वर्णित मामलें से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन विभागीय निदेश के आलोक में निर्धारित समय सीमा के तहत निष्पादित करेंगे। कार्यों में लापरवाही एवं विभागीय निर्देशों के प्रतिकुल कार्य किये जाने पर उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में अनुपस्थित अंचलाधिकारी नावानगर एवं चौगाई से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के संबध में स्पष्टीकरण की माँग की गयी। सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि बिना कारण दाखिल-खारिज के मामलों को अस्वीकृत नहीं करेंगे एवं अंचलाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि अस्वीकृति के मामलों की गंभीरता से गहन जाँच करेंगे एवं यदि स्पष्ट कारण राजस्व कर्मचारी द्वारा प्रतिवेदित नहीं किया गया हो तो उनसे स्पष्टीकरण कर पुनः प्रतिवेदन की माँग करेंगे।

राजस्व कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि बकाया लगान की वसूली हेतु बड़े बकायादारों की सूची बनाते हुए नोटिस निर्गत करेंगे। ताकि लगान की वसूली हो सके। साथ ही हल्का के सभी रैयतों की सूची राजस्व कर्मचारी के पास रखने हेतु निर्देशित किया गया।

सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि मासिक रूप से तीन राजस्व कर्मचारियों को चिन्हित करेंगे। जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है। साथ ही तीन वैसे राजस्व कर्मचारियों को भी चिन्हित करेंगे जिनके द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है।

सभी अंचलाधिकारियों को आरटीपीएस कांउटर का औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया। कोई भी बिचौलिया या दलाल औचक छापेमारी में पकडे़ जाते है तो वैसे बिचौलियों या दलाल पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। आवेदक आरटीपीएस काउंटर पर स्वयं ही आवेदन देंगे। किसी अन्य के माध्यम से दिया गया आवेदन नहीं लिया जायेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top