बक्सर। एन. ए. गुंडे (N. A. Gundey), सामान्य प्रेक्षक, 201-डुमरांव विधानसभा क्षेत्र तथा के. विवेकानंदन (K. Vivekanandan), सामान्य प्रेक्षक, 202-राजपुर विधानसभा क्षेत्र द्वारा समाहरणालय, बक्सर स्थित मीडिया सेल, MCMC (Media Certification and Monitoring Committee) सेल एवं कंट्रोल रूम का संयुक्त रूप से विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों द्वारा निर्वाचन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा अधिकारियों से मीडिया मॉनिटरिंग, आचार संहिता अनुपालन और शिकायत निवारण प्रणाली की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।
प्रेक्षकों ने निर्देश दिया कि सभी प्रचार सामग्री, सोशल मीडिया पोस्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की निरंतर निगरानी की जाए। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। MCMC सेल द्वारा विज्ञापनों एवं प्रचार सामग्री के परीक्षण में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए।
निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी (मीडिया एवं MCMC), नोडल अधिकारी (कंट्रोल रूम) तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
दोनों प्रेक्षकों ने निरीक्षण के उपरांत समस्त व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बक्सर जिले में निर्वाचन तैयारियाँ संतोषजनक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में निष्पक्षता, पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित की जाए।