BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

पटना : आरकेएसके व साधन के बढ़ते इस्तेमाल से मिला राज्य में माहवारी स्वच्छता को बल 

माहवारी साधन के इस्तेमाल में वृद्धि ने बिहार को देश से किया आगे, 26 जिलों के तीन-तीन प्रखंड में आयोजित...

माहवारी साधन के इस्तेमाल में वृद्धि ने बिहार को देश से किया आगे, 26 जिलों के तीन-तीन प्रखंड में आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम 

 पटना। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि अब बिहार में महिलाएं व किशोरियां मासिक धर्म या माहवारी पर खुल कर चर्चा करती हैं। माहवारी के दौरान स्वच्छता के सुरक्षित तरीके अपनाती हैं। माहवारी पर बढ़ती चर्चा इनके साधनों के उपयोग के आंकड़ों पर भी दिखती है।

राष्ट्रीय फैमिली हेल्थ सर्वे 4 के मुताबिक, एनएफएचएस-5 में देश ने माहवारी साधन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, जबकि बिहार ने इसमें देश से ज्यादा 27 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि की है। एनएफएचएस-5 के अनुसार, अब 58 प्रतिशत लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित माहवारी का साधन इस्तेमाल करती हैं।

माहवारी स्वच्छता के बढ़ते आंकड़ों की नींव उसी समय पड़ गयी थी जब बिहार वर्ष 1990 में मासिक धर्म के दिनों में महिलाओं को विशेष अवकाश देने वाला देश का पहला राज्य बना था।

राज्य में प्रखंड स्तर पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

स्वास्थ्य विभाग के सचिव सह राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने इस सम्बन्ध में सभी सिविल सर्जन को लिखे पत्र में कहा है कि समुदाय के बीच मासिक धर्म देखभाल, मासिक स्वच्छता एवं उस दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु राज्य के 26 जिलों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा।

पत्र में कहा गया है कि इन 26 जिलों के चयनित तीन प्रखंड में 31 मई तक शैक्षणिक कार्यशाला एवं सेमिनार का आयोजन किया जाएगा जिसमें रैली, क्विज कम्पटीशन, पोस्टर कम्पटीशन, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा तथा विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों में जागरूकता सत्रों का आयोजन बालिका मध्य विद्यालय अथवा महाविद्यालय परिसर में आयोजित किए जाएँगे। 

प्रयासों से महिलाओं व किशोरियों को जोड़ती योजनाएं

इसमें कोई शक नहीं कि लड़कियों के लिए सुरक्षित माहवारी के सम्बन्ध में राज्य के प्रयास सराहनीय हैं। माहवारी स्वच्छता सुरक्षा-चक्र से छूट गईं महिलाओं तथा किशोरियों के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वृहत स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किए हैं।

जिनमें युवा क्लिीनिक, माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम, साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपूरक और पीयर एडुकेटर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। राज्य के 10 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में युवा क्लीनिक की स्थापना की गयी है। 

विद्यालय नहीं जाने वाली किशोरियों को भी नैपकिन

राज्य के सभी जिलों में मासिक स्वच्छता कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम क्रियान्वित किया जाता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय नहीं जाने वाली किशोरियों को भी आशा द्वारा सामाजिक विपणन के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन (प्रति पैकेट छह रुपए) वितरित किया जाता है।

विद्यालय जाने वाली किशोरियों को शिक्षा विभाग के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन हेतु वर्ष में एक बार एकमुश्त राशि उपलब्ध कराई जाती है। इन योजनाओं से वैसी किशोरियों और महिलाओं को मासिक स्वच्छता के दौरान सहायता मिलती है जो सुरक्षित माहवारी के साधन का उपयोग नहीं कर पाती थीं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top