BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

शिक्षिका वंदना कुमारी को मिला तीन राष्ट्रीय सम्मान : उत्कृष्ट शिक्षक, हिंदी सेवी और नारी शक्ति सम्मान

चकिया (पूर्वी चंपारण)। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बरमदिया इजमाल, चकिया की...

चकिया (पूर्वी चंपारण)। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बरमदिया इजमाल, चकिया की शिक्षिका वंदना कुमारी को उत्तर प्रदेश के बदायूं में आयोजित दशम संतपाल सिंह राठौर स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2025 में एक साथ तीन प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, हिंदी सेवी सम्मान, और नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया।

यह भव्य समारोह 15 जुलाई 2025 को जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के तत्वावधान में प्रभा शंकर मेमोरियल स्काउट भवन, बदायूं (उ.प्र.) में संपन्न हुआ। इसमें भारत के 28 राज्यों से चयनित नवाचारी शिक्षकों, समाजसेवियों, साहित्यकारों और महिला सशक्तिकरण में योगदान देने वाली विभूतियों को विभिन्न राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए गए।

शिक्षिका वंदना कुमारी ने मंच से अपनी भावनाएँ साझा करते हुए कहा कि यह सम्मान न सिर्फ उनके व्यक्तिगत कार्यों की सराहना है, बल्कि बिहार के शिक्षा क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाने वाला क्षण है। उन्होंने इस मंच पर “हमारा बिहार” नामक अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से बिहार की संस्कृति, चेतना और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाया, जिससे समारोह में उपस्थित लोग अभिभूत हो उठे।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक सम्मान समारोह नहीं था, बल्कि एक ऐसा अवसर था जहाँ देश भर से आए प्रेरक शिक्षक और समाजसेवी अपने नवाचारों, विचारों और अनुभवों को साझा कर रहे थे। इसमें शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्यों को मंच मिला।

वंदना कुमारी की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षा जगत के सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं। बधाई देने वालों में विकास श्रीवास्तव, अमर कुमार, विजय कुमार, भारत भूषण आज़ाद, कुमारी सुमन, अर्चना रानी, सविता कुमारी, नुरुल होदा और मोहम्मद समी अख्तर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

उनकी यह उपलब्धि न केवल चकिया प्रखंड और पूर्वी चंपारण जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह देशभर के शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनी है। वंदना कुमारी ने यह प्रमाणित कर दिखाया कि लगन, मेहनत और निष्ठा से किसी भी शिक्षक को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top