BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

अपर समाहर्ता ने बक्सर शहर में यातायात व्यवस्था एवं वाहनों के जाम की समस्या के निराकरण हेतु की बैठक

बक्सर। अपर समाहर्ता बक्सर कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में बक्सर शहर में यातायात व्यवस्था एवं वाहनों के जाम की...

बक्सर। अपर समाहर्ता बक्सर कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में बक्सर शहर में यातायात व्यवस्था एवं वाहनों के जाम की समस्या के निराकरण हेतु बैठक कार्यालय कक्ष में की गई।

बैठक में निर्देश दिया गया के अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर जो भी बड़े संस्कृतिक/धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं उसका रोस्टर तैयार कर लेंगे तथा कार्यक्रम के दो दिन पूर्व प्रत्येक चौक चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करेंगे, ताकि जाम की समस्या शहर में नहीं हो सके।

मुख्य रूप से निर्देश दिया गया कि बक्सर शहर में आने वाले चारों प्वाइंट यथा दानी कुटिया, मठिया मोड़, हुकहा एवं कृत पर कार्यक्रम के दिन ट्रक बस एवं भारी वाहन को रोकेंगे। इस दिन शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। शहर में भारी वाहनों का प्रात: 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक नो एंट्री रहेगा।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर अपने स्तर से संपूर्ण आदेश निर्गत करेंगे तथा नो एंट्री का बोर्ड ठोरा पुल एवं बक्सर गोलंबर के पास प्रदर्शित करेंगे। फ्लैक्स एवं विजिबल बोर्ड कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर के द्वारा लगाया जाएगा। जिस पर वाहनों के प्रवेश का समय रात्रि 9:00 बजे से प्रातः 7:00 बजे तक आवश्यक रूप से अंकित किया जाएगा।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (यातायात) बक्सर को निर्देशित किया गया कि यातायात पुलिस अपने वर्दी में रहेंगे ताकि उनकी उपस्थिति की पहचान हो सके। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यातायात बक्सर एवं जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि शहर में चल रहे वाहनों के ड्राइवर या ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का सप्ताह में दो दिन आवश्यक रूप से जांच करेंगे एवं इसकी सूचना जिला पदाधिकारी बक्सर को देना सुनिश्चित करेंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि ऑटो चालक संघ से वार्ता कर ऑटो का रूट निर्धारित करेंगे और निर्धारित रूट का प्लेट बोर्ड ऑटो पर लगाना सुनिश्चित करेंगे, जो स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो सके। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देशित किया गया की टीम गठित कर शहर में जो सड़क के किनारे अस्थाई अतिक्रमण है, को अतिक्रमण मुक्त करायेंगे।

साथ ही जो दुकानदार दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखते हैं उन्हें 48 घंटा पूर्व माईकिंग/नोटिस के माध्यम से चेतावनी निर्गत करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर उपलब्ध कराएंगे।

कई शिकायत प्राप्त हो रही है कि पी०पी० रोड बक्सर में कई व्यक्ति अपना निजी वाहन को सड़क के बीचो-बीच पार्किंग कर रहे हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर यह सुनिश्चित करेंगे कि इस प्रकार का अवैध पार्किंग को हटाया जाए, ताकि जाम की समस्या से लोक शांति भंग नहीं हो।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top